पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है

 


पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। प्रतीण भूषण के नंबर पर अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल उठाते ही युवक बोला- तुम्हें और तुम्हारे पिता दोनों लोगों को जान से मारने का इंतजाम हो चुका है, खुद को बचा पाओ तो बचा लो…।


धमकी मिलने के बाद अफतरातफरी मच गई। आनन फानन में विधायक के प्रतिनिधि अजय सिंह ने गोंडा पुलिस को तहरीर दी। जिस पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। कॉल करने वाला युवक राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी गिफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है।


अब समझिए पूरा मामला


तीन दिन पहले की गई थी। FIR के बाद मामला सामने आया है।


14 जून की दोपहर करीब 02:22 बजे विधायक प्रतीक भूषण सिंह के पर्सनल मोबाइल नंबर पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने 35 सेकंड की बातचीत में धमकी भरे लहजे में धमकी दे डाली। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तत्काल पुलिस अधीक्षक गोंडा को सूचना दी। पुलिस विभाग की तकनीकी विंग ने संदिग्ध मोबाइल नंबर की जांच की।


शुरुआती जांच में धमकी देने वाले आरोपी का संबंध राजस्थान के अलवर जिले से पाया गया। तकनीकी जांच के अनुसार, यह सिम कार्ड संदीप शर्मा पुत्र दयाराम शर्मा के नाम पर पंजीकृत है। संदीप शर्मा मांडावार वार्ड नंबर 6, माजरी भंडा, अलवर (राजस्थान) का रहने वाला है।


पुलिस को दी गई शिकायत में इस बात का उल्लेख किया गया है कि विधायक और उनका परिवार लंबे समय से विभिन्न अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोहों और प्रतिबंधित संगठनों के निशाने पर रहा है। पूर्व में भी दुर्दांत अपराधियों और असामाजिक तत्वों द्वारा इस प्रकार के प्रयास किए जाते रहे हैं। ऐसे में एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि और उनके परिवार को सरेआम इस तरह की धमकी मिलना कानून-व्यवस्था के लिहाज से एक अत्यंत गंभीर विषय है।


गोंडा नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया - तत्काल मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले को लेकर गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है। पुलिस टीमों को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। नगर कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। विधायक प्रतिनिधि से सारे साक्ष्य मांगे गए हैं। युवक के पकड़े जाने के बाद यह पता चल पाएगा कि उसने किन परिस्थितियों में यह धमकी दी है।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies