गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह और उनके पिता पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को जान से मारने की धमकी देने के मामले
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह और उनके पिता पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को जान से मारने की धमकी देने के मामले

 


गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह और उनके पिता पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को जान से मारने की धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। नगर कोतवाली पुलिस की जांच में सामने आया है कि धमकी देने वाला युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसकी पहचान राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले संदीप शर्मा के रूप में हुई है। नगर कोतवाली पुलिस ने राजस्थान पहुंचकर जांच की तो सामने आया कि धमकी देने वाले संदीप शर्मा मानसिक विक्षिप्त है उसका इलाज जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वह पहले भी इंटरनेट और गूगल के माध्यम से कई जनप्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर निकालकर उन्हें धमकी दे चुका है। उसके खिलाफ विभिन्न स्थानों पर भी मामले दर्ज हैं।


नगर कोतवाली पुलिस ने अलवर पहुंचकर संदीप शर्मा और उसके परिजनों से मुलाकात की। पूछताछ में संदीप के मानसिक विक्षिप्त होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने परिजनों को सख्त हिदायत दी है कि संदीप का समुचित इलाज कराया जाए और उसे मोबाइल फोन न दिया जाए ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। यह घटना 14 जून 2026 को दोपहर करीब 2:22 बजे हुई थी। विधायक प्रतीक भूषण सिंह के निजी मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाले व्यक्ति ने 35 सेकंड की बातचीत में आक्रामक और धमकी भरे लहजे में कहा था, "तुम्हें और तुम्हारे पिता दोनों को जान से मारकर खत्म करने का इंतजाम हो चुका है, खुद को बचा पाओ तो बचा लो।"


इसके बाद फोन काट दिया गया था। इस मामले में विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह ने 15 जून की रात को मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ नगर आनंद राय ने बताया कि परिजनों को मोबाइल फोन न देने के संबंध में भी निर्देश दिए गए हैं। नगर कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। संदीप के परिजनों से भी पुलिस ने मुलाकात की है बीमार होने की पुष्टि स्थानीय स्थान है और स्थानीय अस्पताल के लोगों ने किया है संदीप से भी पुलिस ने पूछताछ की है उसे भी चेतावनी दी गई है।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies