मेजा प्रयागराज(ए पी सिंह): डीजल-पेट्रोल और घरेलू सिलेंडर ही नहीं बल्कि खाने पीने के सामानों के दामों में भी वृद्धि हो गई। प्रयागराज के बाजार भाव आसमान छू रहे हैं। कल यानी दो अप्रैल से नवरात्र भी शुरू हो रहा है, ऐसे में फल, सिंघाड़े का आटा, ड्राई फ्रूट जैसे सामानों की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। फलों की बात करें तो सेब 80 रुपए से 100 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहे हैं। ट्रैफिक चौराहे फलों की सैकड़ों अस्थायी दुकानें हैं यहां तो मनमाने रुपये फलों के बताए जा रहे हैं। अनार 100 से 120 रुपये, संतरा 50 से 70 रुपये किलो तो, केला 40 से 60 रुपये दर्जन में बेचे जा रहे हैं। ग्राहकों के पूछने पर यह बताते हैं कि बड़ी दूर से आया है, बड़ी मुश्किल से मिल रहा है। सिंघाड़े के आटे का दाम नवरात्र की वजह से दुकानदारों ने बढ़ दिया है। यह 180 से 200 रुपये किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है।
म्योराबाद में अग्रवाल स्टोर के प्रोपराइटर सचिन अग्रवाल बताते हैं कि सामानों खाद्य सामग्री के दामों में वृद्धि हुई है। आटा की बात करें तो पिछले दिनों 25 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहे थे लेकिन अब 28 रुपये में हो गया। इसी तरह सरसों का तेल 180 रुपये प्रति लीटर वह अब 190 हो गया।
दूध और मक्खन के दाम भी बढ़े
दुकानदार गुप्ता बताते हैं कि दूध, ब्रेड और मख्खन के दामों में भी वृद्धि हुई है। आधा लीटर दूध का पैकेट 29 से बढ़कर 30 हो गया है। दही जो 28 में था वह 30 में हो गया। 10 रुपये मठ्ठा 12 में और 12 वाला मठ्ठा 15 में कर दिया गया है। अमूल का 100 ग्राम का मख्खन 48 रुपये में था जो अब 50 में हो गया। मनीष कहते हैं कि ग्राहक नाराज होते हैं लेकिन हम समझाते हैं उन्हें सामानों की लिस्ट और उसकी कीमत दिखाते हैं तो वह शांत होते हैं।
दूध की कीमत नहीं बढ़ाया, मात्रा ही कम कर दिया
मेजा के दुकानदार पारस कहते हैं कि कंपनी ने 10 रुपये के दूध की कीमत नहीं बढ़ाया लेकिन दूध की मात्रा ही कम कर दिया। पहले 10 रुपये वाले दूध के पैकेट में 180 एमएल दूध रहता था लेकिन पिछले कुछ दिनों से 150 एमएल दूध कर दिया गया है। यानी 30 एमएल दूध सीधे कम कर दिया गया। इसी तरह मैगी का जो छोटा पैकेट 12 में मिल रहा था वह 14 में हो गया। रिफाइंड 150 से 170 हो गया तो सरसों का तेल 180 से बढ़कर 190 हो गया है।
उत्तर प्रदेश की गाथा न्यूज़ एडिटर ए पी सिंह ने शुक्रवार सुबह दुकानदार से जा करके रिपोर्ट लिए दुकानदार ने बोला फलों का दाम बढ़ गया
