कोल्हुई में व्यापारियों का महाशक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों पदाधिकारियों ने ली संगठन और व्यापारी हितों की शपथ
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

कोल्हुई में व्यापारियों का महाशक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों पदाधिकारियों ने ली संगठन और व्यापारी हितों की शपथ

 


कोल्हुई में व्यापारियों का महाशक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों पदाधिकारियों ने ली संगठन और व्यापारी हितों की शपथ

प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सोनी ने दिलाई शपथ, व्यापारियों की एकजुटता और संगठन विस्तार पर दिया जोर

कोल्हुई/महराजगंज। जनपद उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल जनपद महाराजगंज तथा कोल्हुई उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह रविवार को कोल्हुई स्थित शिवम् पैलेस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सोनी (जीतू) रहे, जबकि युवा प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र सोनी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल तथा जनपद उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री प्रमोद जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार रूंगटा ने की तथा संचालन उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल ने किया।

कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल जनपद महाराजगंज एवं कोल्हुई उद्योग व्यापार मंडल एवं संयोजक ग्राम प्रधान रामकेश प्रजापति ने किया 

मुख्य अतिथि जितेन्द्र सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और संगठन सदैव व्यापारी हितों के लिए संघर्षरत रहेगा।

इस अवसर पर कोल्हुई, सिसवा, नौतनवा, घुघली, फरेंदा, बृजमनगंज, सोनौली सहित जिले के विभिन्न नगरों से पहुंचे युवा एवं वरिष्ठ व्यापार मंडल के सैकड़ों पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठन के प्रति निष्ठा एवं व्यापारी हितों की रक्षा की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार रूंगटा, जिला महामंत्री प्रमोद जायसवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नदी मोहम्मद अब्बासी, शिवकुमार अग्रवाल, वीरेंद्र पारावाले, राजाराम जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, नौतनवा नगर अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, फरेंदा नगर अध्यक्ष संजय टिंबडेवाल, पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता, पूर्व चेयरमैन मोहम्मद अली, कोल्हुई नगर अध्यक्ष दयाराम मोदनवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, उपाध्यक्ष संतोष वर्मा, वरिष्ठ महामंत्री कमलेश मद्धेशिया, महामंत्री प्रमोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष हरिराम जायसवाल, विधि सलाहकार कृष्ण मोहन गुप्ता, सलाहकार लालजी वर्मा, ओमप्रकाश यादव, रवि मिश्रा, संजय पाण्डेय, नगर संरक्षक दीपक चौबे, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह, युवा नगर उपाध्यक्ष मानस उपाध्याय, कोषाध्यक्ष विशाल अग्रहरी, सह-कोषाध्यक्ष मनीष अग्रहरि, युवा नगर प्रभारी दिलीप वर्मा, नगर महामंत्री अरविंद जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल, जिला महामंत्री सुनील सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम बदन त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अभिलाष मद्धेशिया, जिला महासचिव नफीस अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष उद्देश्य मद्धेशिया सहित जिले भर के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

समारोह में संगठन विस्तार, व्यापारी हितों की रक्षा तथा आगामी रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies