प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधानसभा सिकंदरपुर क्षेत्र के विकास खण्ड नवानगर अंतर्गत ग्राम ढ़ोरी डीह निवासी "मित्र सहायता परिवार" के प्रबंधक सत्येन्द्र यादव(राजू) ने अपने जीवन का 22 वाँ रक्तदान गोरखपुर स्थित ग्रीनलैंड हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में किया। साथ ही मित्र सहायता परिवार के सदस्य ग्राम सभा सिसोटार निवासी चंद्रभान पासवान ने अपने जीवन का पहला रक्तदान कर गर्वांभित महसूस किया। उन्होंने कहा कि हमे गर्व हो रहा है। की हम देश की सेवा कर रहे हैं।और हम मित्र सहायता परिवार के सदस्य हैं।
मित्र सहायता परिवार के प्रबंधक सत्येन्द्र यादव राजू ने अपने संस्थान व सदस्यों के सहयोग से पिछले कई वर्षों से जन सेवा कार्य करते आ रहे हैं। मित्र सहायता परिवार द्वारा अनेकों गरीब असहाय बहन/बेटियों का शुभ विवाह संपन्न करा चुके हैं। लूं भरी तपती गर्मी में जनमानस के भलाई के लिए जगह जगह शीतल मीठे प्याऊ का व्यवस्था तथा ठंड के मौसम के दौरान जरूरत मन्दो में कंबल व गर्म वस्त्र दान कर लोगों का आशीष लेते आ रहे हैं।

