प्रयागराज से बड़ी खबर: खाने में नींद की गोली देकर साथी के साथ किया रेप...
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज से बड़ी खबर: खाने में नींद की गोली देकर साथी के साथ किया रेप...



प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक मामले में गवाही देने आई युवती के साथ सिविल लाइंस के एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आ रही है। आरोप है कि युवती को खाने में नींद की गोलियां दी गईं और जब वो बेहोश हो गई तो उसके साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपियों ने युवती की वीडियो भी बना ली और उसे दिखाकर मनमाफिक गवाही भी डरा-धमकाकर दिला ली। सिविल लाइंस थाने में पीड़िता ने शुक्रवार रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि यह घटना एक माह पूर्व की बताई जा रही है।
हाईकोर्ट गवाही देने आई थी युवती
पीड़िता गोरखपुर की रहने वाली बताई जा रही है। उसने सिविल लाइंस थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि वह एक मुकदमे के सिलसिले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए आई थी। उसकी गवाही होनी थी। गोरखपुर के धर्मशाला निवासी बृजेश कुमार उसे गवाही के लिए अपने साथ लेकर आया था। वे सिविल लाइंस के एक होटल में रुके थे। वहां दोनों ने साथ में खाना खाया। खाना खाने के बाद मुझे कुछ याद नहीं रहा।
खाने में नींद की गोलियां मिला दी गई थीं। जब मुझे होश आया तो मेरे कपड़े बिखरे पड़े थे। युवती का आरोप है कि उसे नींद की गोली देकर उसके साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में उसे वीडियो दिखाकर उसे वायरल करने की धमकी दी गई। अपने हिसाब से हाईकोर्ट में गवाही भी दिलाई गई। मना करने पर फिर मारपीट और दुष्कर्म किया गया।
 
आरोपी के चचेरे भाई के खिलाफ गोरखपुर में दर्ज है मुकदमा
सिविल लाइंस इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर मिली है। इस मामले की जानकारी की जा रही है कि युवती के आरोपों में कितने सच्चाई है। फिलहाल युवती ने आरोपी ब्रजेश कुमार के चचेरे भाई के खिलाफ गोरखपुर में पहले से ही धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज करा रखा है।
इसी मामले में युवती ब्रजेश के साथ गोरखपुर से प्रयागराज आई थी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ब्रजेश के भाई के ऊपर युवती द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोप के मामले में युवती की गवाही होनी थी।
ब्रजेश ने युवती से वादा किया था कि अगर वो इस मुकदमें में उसके मुताबिक गवाही दे देती है तो वह उसकी और उसके चचेरे भाई की शादी करा देगा।
बाद में युवती ने ब्रजेश के ऊपर भरोसा करके गवाही तो उसके अनुसार दे दिया लेकिन ब्रजेश अपने वादे से मुकर गया और दोनों की शादी नहीं कराई। इसी बात ये युवती ब्रजेश से नाराज है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies