प्रकाशनार्थ 30.4.2026
सेंट जोसेफ कॉलेज, प्रयागराज के दसवीं के छात्र वरद शुक्ला ने इससे आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के शिक्षकों, माता-पिता एवं बड़ी बहनों को दिया है। वरद का लक्ष्य इंजीनियर बनना है। वरद ने गणित में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कंप्यूटर एप्लीकेशन में 99, रसायन विज्ञान में 98, इतिहास और नागरिक शास्त्र में 98 तथा हिंदी में 97 अंक प्राप्त किए हैं। चांदपुर सलोरी निवासी वरद के पिता धीरेंद्र मोहन शुक्ला भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत हैं तथा मां श्रीमती अलका शुक्ला कंप्यूटर टीचर हैं। वरद की बड़ी बहनें वारिजा तथा विदुषी बीटेक करके बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत हैं। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के कुलपति सचिवालय में कार्यरत इंदू भूषण पांडेय ने अपने भतीजे वरद की सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
संपर्क सूत्र श्री इंदू भूषण पांडेय
7525048088 (मोबाइल)
