व्यापार बंधुओं के प्रकरणों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए ससमय प्रकरणों का निस्तारण कराये जाने के दिए गए निर्देश जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

व्यापार बंधुओं के प्रकरणों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए ससमय प्रकरणों का निस्तारण कराये जाने के दिए गए निर्देश जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक

 


जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक

व्यापार बंधुओं के प्रकरणों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए ससमय प्रकरणों का निस्तारण कराये जाने के दिए गए निर्देश जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी आपूर्ति श्री विजय शर्मा ,डीसीपी नगर श्री मनीष कुमार शांडिल्य एवं डीसी जीएसटी श्री संजय की उपस्थिति में गुरूवार को संगम सभागार में जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गयी। अपर जिलाधिकारी ने बैठक में आए प्रकरणों पर सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित कराये जाने का निर्देश दिया है।


     बैठक में व्यापारियों को पूर्व में आयोजित व्यापारी बन्धु की बैठक में उनके द्वारा उठाये गये समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की स्थिति से अवगत कराया गया। जिन मामलों में व्यापारी बन्धु कार्यवाही से पूर्णतः सन्तुष्ट थे, उन मामलों को उनकी सहमति से निक्षेपित किया गया। बैठक में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा उठाये गये विभिन्न प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही हेतु सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बैठक में नगर निगम, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज सहित अन्य विभागों को बैठक में उठाये गये समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित एवं सम्यक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को जिला व्यापार बंधु की बैठक में उठाये गये प्रकरणों के निस्तारण में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए ससमय कार्यवाही कराये जाने के लिए कहा है।


इस अवसर पर जिला व्यापार बंधु समिति के सदस्य/पदाधिकारीगणों के अलावा सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies