ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, एक घायल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, एक घायल

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ) 

 बलिया (यूपी) मनियर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़सरी जागीर अंतर्गत चकछितू गांव में ट्रैक्टर पलटने से एक 15 वर्षीय बालक की मौत हो गई वहीं ट्रैक्टर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के विषय में बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह चकछितू गांव में रवि शंकर उपाध्याय का ट्रैक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर के खेत जोतने जा रहा था की उनकी लड़की का लड़का हैप्पी उपाध्याय पुत्र अजय उपाध्याय निवासी पंडित के पूरा थाना रसड़ा जनपद बलिया कहा कि ट्रैक्टर दो हम चलाएंगे। वह ट्रैक्टर लेकर जैसे ही आगे बढ़ा कि ट्रैक्टर गड्ढे में पलट गया जिससे हैप्पी ट्रैक्टर के नीचे दब गया।मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से उसे ट्रैक्टर से बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए जहां से जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया ।बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल बलिया में पहुंचने पर हैप्पी को डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया ।वही ट्रैक्टर ड्राइवर को बेहतर इलाज के लिए बी एच यू के लिए रेफर कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies