प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) रसड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम नगहर में शनिवार की देर रात गेहूं की फसल में भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते सैकड़ों एकड़ खड़ी गेहूं की फसल आग के गल में समा गई। फायरबिग्रेड और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तबतक सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल जल कर स्वाहा हो गया। जमींदारों का रो रो कर हुआ बुरा हाल।
