आर एम सनसिटी पब्लिक स्कूल द्वारा सिल्वर जोन ओलंपियाड पुरस्कार व वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) मनियर ब्लॉक अंतर्गत खेजुरी रोड, पिलुई पेट्रोल पंप के पास स्थित "आर एम सनसिटी पब्लिक स्कूल" में दिनांक 31 मार्च दिन मंगलवार को पीटीएम के साथ ही पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
दिल्ली की एक संस्था के सौजन्य से संपूर्ण भारत में विभिन्न विषयों में आयोजित किए जाने वाले "सिल्वर जोन ओलंपियाड" में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त उत्कृष्ठ छात्र/छात्राओं को मनियर ब्लॉक अंतर्गत मनियर/खेजुरी रोड, पिलुई स्थित पेट्रोल पंप के पास स्थापित "आर एम सनसिटी पब्लिक स्कूल" द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र दे कर पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन में विद्यालय प्रबंधक राजेश सोनी ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा। प्रधानाचार्य राजनरायन शर्मा ने इलेक्ट्रो एण्ड प्रिंट मीडिया के वरिष्ठ संवाददाता प्रदीप बच्चन को पेन डायरी उपहार में दे कर सम्मानित किया। श्री शर्मा जी ने कहा कि बच्चें देश का भविष्य है। उन्हें सही पटल पर ले जाना ही मेरा मुख्य उदेश्य रहा है। उन्होंने पुरस्कृत बच्चों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दिया। वहीं उप प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश राय ने बच्चों को इस उत्साहवर्धन कार्य के लिए बधाई दिया। वरिष्ठ शिक्षक चंदन तिवारी ने बच्चों के पुरस्कृत होने पर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दिया।
इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक मनंजय सर,प्रवीण सर,कृष्णा सर के साथ ही शिक्षिकाओं में मिस रीमा,मिस अंजलि,दुर्गा मैम,मिस अमृता,मिस अंकिता,मिस अर्चना इत्यादि का सहयोग सराहनीय रहा। इस कार्यक्रम में सैकड़ों अभिभावक मौजूद रहे।
