मुन्नी देवी लापता मामले में राहत: मायके में मिलीं सुरक्षित, माइक्रो फाइनेंस लोन का दबाव था कारण
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुन्नी देवी लापता मामले में राहत: मायके में मिलीं सुरक्षित, माइक्रो फाइनेंस लोन का दबाव था कारण



प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) मनियर स्थित चांदू पाकड़ चौराहा निवासी मुन्नी देवी (लगभग 40 वर्ष), पत्नी शिवनारायण पासवान उर्फ बुचन, सुबह 6 बजे घर से अचानक लापता हो गई थीं। परिजनों की चिंता बढ़ गई थी, क्योंकि मुन्नी देवी ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं हैं और मोबाइल भी नहीं रखतीं। इसकी सूचना परिजनों ने तत्काल मनियर थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, मुन्नी देवी माइक्रो फाइनेंस समूह के लोन से परेशान थीं। लोन देने वाली कंपनी के एजेंट किस्त जमा न करने पर लगातार दबाव बना रहे थे, जिससे तनावग्रस्त होकर वे घर छोड़कर चली गईं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र कुमार हट्ठी ने भी इस मामले को सोशल मीडिया पर उठाया, जिससे जागरूकता फैली।

आज खुशखबरी मिली कि मुन्नी देवी तीन दिन पहले भटकते हुए सिताब दियर स्थित अपने मायके पहुंच चुकी हैं। मायके से उनके भाई के साथ फोटो प्राप्त होने पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली। थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने पुष्टि करते हुए कहा, "मुन्नी देवी सुरक्षित हैं। मायके में हैं और फोटो से पुष्टि हो गई है।"

परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया। यह घटना माइक्रो फाइनेंस लोन के दबाव से उत्पन्न मानसिक तनाव को उजागर करती है। स्थानीय लोगों ने ऐसी कंपनियों पर सख्ती की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies