राजकुमार चौहान की हत्या से भड़का चौहान समाज, नगर में कैंडल मार्च और दी गई चेतावनी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

राजकुमार चौहान की हत्या से भड़का चौहान समाज, नगर में कैंडल मार्च और दी गई चेतावनी



प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) ब्लॉक नगरा अंतर्गत चौहान समाज के लोगों में गोरखपुर के पार्षद स्वर्गीय राजकुमार चौहान जी के हत्या के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में बलिया जिले के नगरा क्षेत्र में चौहान समाज के लोगों द्वारा कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी गई तथा आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की मांग की गई ।

यह कैंडल मार्च नगरा ब्लॉक स्थित डाक बंगला से शुरू होकर पृथ्वीराज चौहान चौक तक निकाला गया।

मार्च में बड़ी संख्या में चौहान समाज के लोगों के साथ युवा एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने हाथों में मामबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी भावनाएं व्यक्त की और दोषियों को "फांसी दो "जैसे नारे लगाए। मार्च के समापन पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजकुमार चौहान की हत्या एक निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा, विशेष रूप से फांसी की सजा दी जाए। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हो।

 इस कैंडल मार्च में प्रमुख रूप से अमलेश चौहान, डॉक्टर उदयभान चौहान,पुष्पराज चौहान, ओम प्रकाश चौहान, अरविंद चौहान,सुशील चौहान, धर्मेंद्र चौहान, कन्हैया चौहान, राजू चौहान, उपेंद्र चौहान, रामनाथ चौहान, राम भजन चौहान ताराचंद चौहान, पवन चौहान, कमलेश भारती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे । 

वक्ताओं ने यह भी कहा कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो समाज के लोग आगे और बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। इस कैंडल मार्च के माध्यम से चौहान समाज ने एकजुटता का परिचय देते हुए न्याय की मांग को जोरदार तरीके से उठाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies