सांड़ के बाद पत्थर से टकराए बाइक सवार दो छात्रों की मौत
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सांड़ के बाद पत्थर से टकराए बाइक सवार दो छात्रों की मौत

चील्ह। थाना क्षेत्र के मुहेहरा गांव के पास मंगलवार को देर रात बाइक सवार सांड़ से टकरा गए। सांड़ से टराकने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एंंबुलेंस से दोनों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर भेजा गया। जहां डाॅक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर वाराणसी पहुंचने पर डाॅक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। हादसे में दोनों मित्रों की मौत से दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासी हर्ष विक्रम सिंह (21) प्रयागराज के एक संस्थान में एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र थे। वे वहीं हास्टल में रहते थे। उनके साथ हास्टल में उनका मित्र ऋषि मालवीय (21) पुत्र ओम नारायण मालवीय निवासी नाटी इमली वाराणसी भी साथ रहता था। ऋषि मालवीय बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था। बीते 26 जून को ऋषि अपने घर आया था। बीते मंगलवार को हर्ष विक्रम सिंह बाइक से वाराणसी किसी से मिलने गया था। वहां से अपने मित्र के साथ हास्टल जाने के लिए निकला था। हर्ष अपने गांव होकर हास्टल जाता। इससे पहले हादसा हो गया। मंगलवार की रात दोनों बाइक से चील्ह थाना क्षेत्र के मुजेहरा गांव के पास पहुंचे थे कि सड़क पर सामने आए सांड़ से टकरा गए। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर भेजा गया। जहां डाॅक्टर ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल ऋषि मालवीय को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचने पर डाॅक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हर्ष के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। चील्ह थानाध्यक्ष समर बहादुर ने बताया कि सांड़ से टकराने के बाद बाइक सवार पत्थर से जा टकराए। इसमें दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies