दूसरे की जगह परीक्षा देने के छह आरोपी भेजे गए जेल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

दूसरे की जगह परीक्षा देने के छह आरोपी भेजे गए जेल

मिर्जापुर। ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक के लिए आयोजित परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को अलग-अलग केंद्रों में छह लोग पकड़े गए। सभी दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। सभी छह आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया। जिले में दो दिन हुई परीक्षा में 11 मुकदमे दर्ज किए गए हैं और कुल आठ लोग गिरफ्तार किए गए हैं। सोमवार को गिरफ्तार दो लोगाें को मंगलवार को जेल भेजा गया था। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को जुबली इंटर काॅलेज में द्वितीय पाली में परीक्षा दे रहे अजय यादव निवासी सराय युसुफ, थाना मछलीशहर, जनपद जौनपुर को कक्ष में अभ्यर्थी सुभाषचंद्र यादव निवासी सलोनी महिमापुर, जनपद जौनपुर के स्थान परीक्षा देते समय बायोमैट्रिक सत्यापन में पकड़ा गया। केंद्र की अध्यक्ष बेबी दुबे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के वर्धमान पब्लिक स्कूल में बने केंद्र की अध्यक्ष बेबी सबा की तहरीर पर प्रथम पाली में मुकेश कुमार निवासी इस्लामपुर थाना नालंदा बिहार के खिलाफ दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकेश अभ्यर्थी उदयभान के स्थान परीक्षा दे रहा था। लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में बनाए गए केंद्र की अध्यक्ष कंचन श्रीवास्तव की तहरीर पर द्वितीय पाली में परीक्षा दे रहे शुभम कुमार फतेहपुर, गया, बिहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शुभम अभ्यर्थी बिंदु यादव के स्थान परीक्षा दे रहा था। उन्होंने बताया कि बसंत विद्यालय इंटर कॉलेज में बने केंद्र के अध्यक्ष डाॅ. श्याम सुंदर की तहरीर पर हिमांशू पांडेय निवासी तिलहटा, थाना तिलहटा, जनपद नालंदा बिहार व गेनौरी कुमार प्रसाद यादव, निवासी हसनगंज, थाना पकरी बरावा, जनपद नालंदा बिहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हिमांशू अभ्यर्थी सुमित कुमार सिंह और गेनौरी कुमार अभ्यर्थी मिथिलेश कुमार सोनकर की जगह परीक्षा दे रहा था। उन्होंने बताया कि चील्ह के मवैया मिश्रीलाल इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य श्रमोद कुमार सिंह की तहरीर पर लल्लन कुमार पासवान, निवासी बरीठ, थाना कतरी सराय, जनपद नालंदा बिहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। लल्लन अभ्यर्थी राहुल कुमार यादव, निवासी तोफापुर, जनपद जौनपुर के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। सभी को बायोमैट्रिक सत्यापन नहीं होने और चेहरा मिसमैच होने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा दिया जा रहा था, उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा। कोई गिरोह होगा तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies