पुर पकड़ी में पुलिस ने लाठियों के साथ स्कॉर्पियो किया बरामद
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पुर पकड़ी में पुलिस ने लाठियों के साथ स्कॉर्पियो किया बरामद



प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

 बलिया (यूपी) पूर-पकड़ी पुलिस ने शनिवार को तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से 7 लाठियां बरामद कीं और एक युवक को गिरफ्तार किया।


सूचना मिलने पर सुबह करीब 4 बजे गौरनिया मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी कि इसी दौरान एक स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी की पीछे की सीट के नीचे से 7 लाठियां मिलीं।

गाड़ी चला रहे युवक ने अपना नाम सम्पूर्णानंद यादव (24) निवासी धूरी बाबा का टोला (सिकंदरपुर),थाना सिकंदरपुर बताया। पूछताछ में उसने बताया कि गाड़ी सचिन यादव की है और वह उनके कहने पर इसे लेकर जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और गाड़ी समेत बरामद लाठियों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies