प्रयागराज: प्रयागराज में एक परिवार को अपनी बिल्ली से इतना प्यार है कि उसके गायब होने पर उन्होंने गली-गली में पोस्टर चिपका दिए हैं।पोस्टर में लिखा है कि खोज कर लाने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।यह पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। गुरुवार को इस परिवार की पालतू बिल्ली लूसी अचानक लापता हो गई, जिससे पूरा परिवार परेशान है। कौन है लूसी?
लूसी सिविल लाइंस के रहने वाले मोहम्मद ताहिर की पालतू बिल्ली है। लूसी के अचानक खो जाने के बाद से पूरा परिवार उसे ढूंढ रहा है। लूसी के कहीं ना मिलने पर अब परिवार ने पोस्टर छपवाकर गलियों और प्रयागराज के मुख्य मार्गों पर लगवाए हैं। डेढ़ साल पहले बिल्ली लाया था परिवार सिविल लाइंस के अग्निपथ कॉलोनी के रहने वाले मोहम्मद ताहिर ने बताया कि डेढ़ साल पहले उन्होंने एक बिल्ली का बच्चा पाला था। उसे सभी प्यार से लूसी बुलाते थे। लूसी धीरे-धीरे सभी की चहेती हो गई। साथ में खाना-पीना और सोना होने लगा। लूसी के गायब होने से पूरा परिवार परेशान है।
