प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया। आदर्श नगर पंचायत नगरा में भारतीय संविधान के रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के साथ-साथ विश्व के कई देशों में भी बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम में आदर्श नगर पंचायत नगरा के अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर राम ने समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज के लोगों के साथ मिलकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान “बाबा साहब अमर रहें” के जोरदार नारे लगाए गए।
जयंती समारोह में बहुजन समाज और समाजवादी पार्टी के पीडीए वर्ग के लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। उपस्थित लोगों ने एकता का संदेश देते हुए “हम एक हैं” और “जब तक सूरज चांद रहेगा, अंबेडकर बाबा तेरा नाम रहेगा” जैसे नारे लगाए।
इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभासदों सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से कुंज बिहारी राम, चंद्रभान राम, राहुल राम, गिरीश प्रसाद, कृष्ण कुमार मौर्य, पप्पू कुरैशी (सभासद प्रतिनिधि), राजेश पांडेय, रियाजुद्दीन उर्फ गुड्डू, लाल बहादुर सिंह, अशोक कुमार यादव, जहांगीर खान, आर्मी कमांडो दयाराम, विक्रम राम (पूर्व कैशियर, पंजाब नेशनल बैंक मऊ), उमा चौरसिया, भगवान, तेजई उर्फ प्रदीप, सोनू रावत, रघुनाथ यादव, फैज आलम, अभिषेक यादव, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामदास यादव उर्फ क्रांति, विवेक कुमार जजला, सेक्टर अध्यक्ष राजेश यादव, विवेक कुमार पहलवान, लक्ष्मी शंकर यादव, कमरुद्दीन राइन एवं रामनाथ चौहान शामिल रहे।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
