Prayagraj फाफामऊ से सहसों तक बनने वाली 17 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। अगले सात दिनों में शासनादेश आते ही बिना देर किये लोक निर्माण विभाग टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर देगा। 116.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण महाकुंभ से पहले होना है। फोरलेन सड़क बन जाने से लोगों की यात्रा और सुहानी हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की द्वितीय चरण की योजना में फाफामऊ-सहसों सड़क निर्माण योजना को शामिल किया गया है। यह एक मात्र फोरलेन सड़क है। इस मार्ग के बीच सेतु निगम व रेलवे की ओर से एक रेलवे पुल भी बनाया जाएगा। जिसमें रेलवे का 19 करोड़ रुपये व मनसैता नाला सेतु के लिए 19.21 करोड़ रुपये सेतु निगम द्वारा खर्च किया जायेगा। ईटीए टेक्नोलॉजी का होगा इस्तेमाल
लोनिवि सड़क निर्माण में ईटीए (इमल्सन ट्रीटेड एग्रीगेट) प्रणाली का इस्तेमाल करेगा। इससे सड़क का निर्माण कम बजट में और मजबूती से होगा। हालांकि लोनिवि पिछले पांच वर्षों से इस प्रणाली का प्रयोग कर रहा है।
फाफामऊ-सहसों के बीच सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासनादेश आते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। नवंबर 2023 तक निर्माण पूरा कर लिया जायेगा। -