प्रयागराज,मेजा -: मामला विकासखंड मेजा के प्राथमिक विद्यालय अतरी अमिलिया का है जहाँ ग्रामीणों की शिकायत पर पत्रकारों की टीम ने मामले की जानकारी लेने विद्यालय पहुंची तो विद्यालय मे उपस्थित सहायक अध्यापक शरद से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि से कहीं गये होंगे हमको जानकारी नहीं है। जब प्रधानाध्यापक से बात करना चाहता तो मौके पर उपस्थित नहीं रहें। वही अध्यापक वैकुंठ गिरी के बारे में बातचीत की गई तो पता चला कि आये दिन ससमय उपस्थिति नहीं होते,आये दिन अनुपस्थित रहते है।वही ए बी एस ए से फोन पर मामले की जानकारी देते हुये उनसे मिलने की कोशिश की लेकिन पत्रकारों की टीम से मुलाक़ात नहीं हो सकी। वही पत्रकारों ने बी एस ए प्रयागराज को फोन पर मामले की जानकारी देनी चाही तो सम्पर्क नहीं हो सका। सूत्रों की जानकारी से पता चला की ए आर पी पुष्पराज सिंह के संरक्षण में वैकुंठ गिरी बोलते है हम देख लेंगे,आये दिन प्राथमिक विद्यालयों पर सवालिया निशान खड़े करते रहते है। आखिर कब तक इन सहायक अध्यापकों व प्रधानाध्यापकों पर शिक्षा विभाग द्वारा अंकुश लगाया जाएगा।