मेजा:सरसों व चना उत्पादक किसानों को नहीं मिल रहा समर्थन मूल्य का लाभ ---
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मेजा:सरसों व चना उत्पादक किसानों को नहीं मिल रहा समर्थन मूल्य का लाभ ---

      मेजा, प्रयागराज (अतुल तिवारी): के अन्तर्गत कई ग्राम पंचायतों में सैकड़ों किसान ऐसे हैं जो कि एक फसला फसल चना एवं सरसों की खेती करते हैं किंतु समर्थन मूल्य का लाभ न मिल पाने के कारण अपनी उपज कम दामों में बेचने को मजबूर हो जाते हैं । क्षेत्रीय किसानों का प्रतिनिधित्व करने वाले न्याय पंचायत पथरा के पूर्व ग्राम प्रधान नेवादा श्री बाणीपति तिवारी का कहना है कि एक तरफ शासन की मंशा है कि किसानों की आमदनी दुगुनी की जाए और जीवन स्तर बेहतर बनाया जाए किंतु दूसरी तरफ चना एवं सरसों के समर्थन मूल्य का लाभ न मिलने से किसान अपनी उपज को ओने पौने दाम में बेचने के लिए बाध्य होते हैं जबकि यदि चना का सरकारी समर्थन मूल्य 5335 रुपए प्रति कुंतल है तो सरसों का भी समर्थन मूल्य 5450रु प्रति कुंतल है किंतु 1000 प्रति कुंतल कीमत कम करके मजबूरन बनियों के हाथ बेचना पड़ रहा है जबकि किसानों के पास आमदनी का एकमात्र साधन किसानी ही है और लागत बढ़ने से मजबूर किसान परेशान है ।इस समस्या के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क किया गया ।व संबंधित विभागीय अधिकारियों से भी मुलाकात करके न्याय पंचायत पथरा में स्थित साधन सहकारी समिति जहां पर की धान का सरकारी क्रय केंद्र था रबी के सीजन में गेहूं के साथ ही चना एवं सरसों का क्रय केंद्र स्थापित करने की मांग की गई थी किंतु दुर्भाग्य की बात है कि सरसों एवं चना का अभी तक क्रय केंद्र स्थापित नहीं किया गया है। और तो और यदि किसान विक्रय करने हेतु पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना चाहे तो भी गेहूं के अलावा नहीं हो पा रहा है। न्याय पंचायत पथरा में नौ गांवों के किसान प्रतिनिधि की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि यदि समय रहते क्रय केंद्र का संचालन सुनिश्चित नहीं किया गया तो किसानों का प्रतिनिधि मंडल माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलने हेतु लखनऊ तक जाने को तैयार है।उक्त अवसर पर ग्राम पंचायत पथरा,सुहास,रौनी, शाहपुर,भोजपुरवा,भ‌इयां, चन्द्रहास, बिसरी, श्यामनगर,हरगड़, से किसानों का प्रतिनिधित्व करने वाले लालजी मिश्र,बग्गूसिंह,रामराज सिंह, जानकीनाथ, सूबा लाल, राजेश कुमार,सांवरे लाल,तीरथतिवारी, चन्द्रमा पटेल, राजकुमार मिश्र, अशोक कुमार दूबे, अश्वनी कुमार, साधन सहकारी समिति पथरा के अध्यक्ष जगनायक मिश्र सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रसाद मिश्र भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies