प्रयागराज: डीएम के आदेश पर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया,डाक्टरों ने मौत की वजह सिर पर चोट लगना बताया था
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: डीएम के आदेश पर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया,डाक्टरों ने मौत की वजह सिर पर चोट लगना बताया था

 Uttar Pradesh kee Gaatha News

प्रयागराज: डीएम के आदेश पर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया था। इसमें डाक्टरों ने मौत की वजह सिर पर चोट लगना बताया था। जबकि दुष्कर्म की आशंका के मद्देनजर स्लाइड सुरक्षित कर ली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया किया था।  प्रयागराज में सराइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 दिन पहले हुई 16 वर्षीया किशोरी की हत्या के मामले में अब उसके स्वजनों में न्याय की उम्मीद जगी है। पुलिस ने जिस तेजी से कार्रवाई करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई है, उससे यह साफ है कि जल्द ही पूरे मामले का राजफाश हो जाएगा। पुलिस की अब तक की कार्रवाई से मृतका के स्वजन संतुष्ट हैं और उनका कहना है कि अब अपराधी जरूर पकड़ में आएंगे।

घर में फंदे से लटकती मिली थी लाश

किशोरी घर में फंदे से लटकती मिली थी। उस समय उसके साथ उसकी बड़ी बहन का 11 वर्ष का पुत्र भी था। जबकि बगल के कमरे में दो छोटी बहनें सो रही थीं। मां चंद कदम दूरी पर गौशाला में सो रही थी। देर रात दो बजे किशोरी की बड़ी बहन का पुत्र लघुशंका करने उठा तो उसने मौसी को फंदे से लटकता देखा था। उसने अपनी नानी को इसकी जानकारी दी थी। घरवालों ने इसे खुदकुशी मानते हुए शव को लीलापुर घाट पर दफना दिया था। लेकिन दूसरे दिन मृतका की मां को कमरे से एक मोबाइल मिला था, जबकि घर के पास कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं थीं। इसके बाद उसने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या की आशंका जताई थी।

डीएम के आदेश पर कब्र खोदकर निकाला गया था शव

डीएम के आदेश पर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया था। इसमें डाक्टरों ने मौत की वजह सिर पर चोट लगना बताया था। जबकि दुष्कर्म की आशंका के मद्देनजर स्लाइड सुरक्षित कर ली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया किया था।

मोबाइल खोलेगा हत्या का राज किशोरी के कमरे से मिला मोबाइल ही इस पूरे घटनाक्रम का राज खोलेगा। ऐसा पुलिस का मानना है। इसलिए पुलिस ने इस मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई है। इसमें कई मोबाइल नंबर संदिग्ध मिले हैं। ये नंबर किसके हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies