मेजा प्रयागराज(के पी सिंह): उरुवा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा ऊंचडीह बाजार में हफ्ते भर से जंगली जानवरों का आतंक बतादे कि ऊंचडीह बाजार में भैंस के बच्चे गाय के बच्चों को जंगली जानवर ने एक हफ्ते में 5 को शिकार बनाया है । खाना पीना खाकर रात को सो रहे किसान लंगड़ भारतीय अमरजीत कुशवाहा जवाहरलाल कुशवाहा आशा जैसल के भैस व गाय के बच्चों को अभी तक जंगली जानवर शिकार बना चुका है जिससे लोगों में भय का विषय बना हुआ है अगर सही समय पर वन विभाग ने संज्ञान में नहीं लिया तो आगे और घटनाये घट सकती है जिसमें गांव में छोटे छोटे बच्चों घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। जिससे गांव में भय व्याप्त है
