दोबारा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद 7 अप्रैल को प्रयागराज संगम नगरी में आगमन पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी है।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

दोबारा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद 7 अप्रैल को प्रयागराज संगम नगरी में आगमन पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी है।


प्रयागराज: प्रदेश के दोबारा उप मुख्यमंत्री बने केशव प्रसाद मौर्य के चुनाव बाद प्रथम प्रयागराज महानगर में आगमन पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी है। केशव 7 अप्रैल को संगम नगरी आएंगे। उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की अध्यक्षता में मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया।
शहर में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर होगा भव्य स्वागत
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि 7 अप्रैल को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या कड़ा धाम माता शीतला का दर्शन करते हुए सिराथू जाएंगे। इसके बाद अपराह्न 3 बजे पूरामुफ्ती पहुंचेंगे, जहां भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद पार्टी द्वारा जगह जगह उनके स्वागत की तैयारी की गई है। केशव प्रसाद मौर्य का गुरुद्वारा ,बेगम बाजार ,पोंगहट पुल, मुंडेरा चुंगी, मुंडेरा सब्जी मंडी ,ट्रांसपोर्ट नगर पहला मोड़, प्रीतम नगर मोड़, महिला ग्राम , चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमास्थल , दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पार्क, शंकराचार्य महाराज चौराहा, अलोपी बाग मंदिर ,स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के आश्रम , दारागंज चौराहा, निराला की मूर्ति चौराहा, संकट मोचन हनुमान मंदिर दारागंज, मनकामेश्वर मंदिर एडीसी चौराहा जीवन ज्योति चौराहा बैहराना मेडिकल कॉलेज सुभाष चौराहा अंबेडकर पार्क चौराहा और सर्किट हाउस में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया जाएगा बैठक में अवधेश चंद्र गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राघवेंद्र सिंह, रामलोचन साहू, शोभिता श्रीवास्तव, सचिन जायसवाल, राजेश सोनकर, आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies