प्राविधिक शिक्षा विभाग के लेक्चरर का परिणाम घोषित:साक्षात्कार के लिए 2228 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया,
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्राविधिक शिक्षा विभाग के लेक्चरर का परिणाम घोषित:साक्षात्कार के लिए 2228 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया,


प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत व्याख्याता यांत्रिक अभियंत्रण कर्मशाला अधीक्षक,व्याख्याता सिविल अभियंत्रण, व्याख्याता विद्युत अभियंत्रण व व्याख्याता अंग्रेजी की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। साक्षात्कार के लिए कुल 2228 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। साक्षात्कार की डेट जल्द घोषित की जाएगी। 40743 अभ्यर्थियों ने दी थी लिखित परीक्षा लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा 2021 22 दिसंबर 2021 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के सभी विषयों के कुल 642 पदों के सापेक्ष कुल 40743 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से कुल 2228 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। इंटरव्यू डेट की सूचना आयोग बाद में देगा। परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक , कटऑफ मार्क्स आदि की सूचना आयोग अंतिम परिणाम के बाद जारी करेगा। इस परीक्षा के संबंध में जन सूचना अधिकारी अधिनियम 2005 के तहत कोई भी प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं करेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies