ब्यूरो रिपोर्ट प्रयागराज
प्रयागराज,फूलपुर: मंगलवार को बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक फूलपुर में एक महिला कर्मचारी ने पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया।इसी प्रकार कर्मचारियों के तानाशाही रवैए से लोग परेशान हैं। सराय इनायत थाना क्षेत्र के बक्खोंपुर गांव निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता जितेंद्र पटेल मंगलवार को अपनी पत्नी शिवानी को लेकर मामूली कार्य के लिए बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा फूलपुर में गए हुए थे। बैंक में तैनात एक महिला कर्मचारी द्वारा मामूली कार्य के लिए इतनी दूर से आए संवाददाता को 4:00 बजे शाम तक रुकने के लिए कहा। यही भर नहीं उक्त महिला कर्मचारी द्वारा यह बात कह अपने मोबाइल में व्यस्त हो गई। जिसका विरोध करने पर आरोप है कि महिला कर्मचारी द्वारा जहां संवाददाता के प्रपत्र को फाड़ने का प्रयास किया गया वहीं फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। हालांकि शाखा प्रबंधक द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए संवाददाता के कार्य को पूर्ण कर दिया गया। बताते चलें कि बैंक के बेलगाम कर्मचारियों की वजह से दूरदराज से चिलचिलाती धूप में आने वाले ग्राहकों के साथ ऐसा व्यवहार आए दिन किए जाने से लोग बहुत ही बैंक कर्मचारियों से परेशान है।
