राजकीय बाल गृह के नवजात हिमांशु की मौत, नगर मजिस्ट्रेट करेंगे मजिस्ट्रियल जांच; साक्ष्य व बयान दर्ज कराने के निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

राजकीय बाल गृह के नवजात हिमांशु की मौत, नगर मजिस्ट्रेट करेंगे मजिस्ट्रियल जांच; साक्ष्य व बयान दर्ज कराने के निर्देश

 


प्रयागराज।

राजकीय बाल गृह (शिशु), प्रयागराज में आवासित नवजात बालक हिमांशु की इलाज के दौरान हुई मृत्यु के मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह को इस मामले की जांच के लिए नामित किया गया है।


नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में यदि कोई व्यक्ति या संस्था अपना कथन, बयान या साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहता है, तो वह कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय/न्यायालय में उपस्थित होकर दर्ज करा सकता है। इसके लिए 23 अक्टूबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। इच्छुक व्यक्ति कार्य दिवस में प्रातः 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे के बीच उपस्थित होकर अपने साक्ष्य व बयान प्रस्तुत कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies