बच्चों को मिला स्कूल ड्रेस का उपहार — विद्यालय के शिक्षकों की पहल से चहक उठे बच्चों के चेहरे
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बच्चों को मिला स्कूल ड्रेस का उपहार — विद्यालय के शिक्षकों की पहल से चहक उठे बच्चों के चेहरे

 

खण्ड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में लोहरइया व बभनौली वेस्ट लहसनी के विद्यार्थियों को बांटे गए टी-शर्ट और लोअर

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी): नगरा खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय लोहरइया में छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस के रूप में टी-शर्ट एवं लोअर वितरित किए गए।


यह वितरण विशिष्ट बी.टी.सी. नगरा के अध्यक्ष व विद्यालय के प्रधानाध्यापक राघवेन्द्र प्रताप राही तथा सहायक अध्यापिका रिंकी, अमिषा सुजान, सुधा चौहान, पूजा, तारा चौहान और अर्चना श्रीवास्तव के सौजन्य से संपन्न हुआ।

इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय बभनौली वेस्ट लहसनी के बच्चों को भी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार, सहायक अध्यापक अजय कुमार तथा रंजू चौहान के सहयोग से टी-शर्ट एवं लोअर बांटे गए।


इस दौरान कार्यक्रम में अजय श्रीवास्तव, विद्यालय प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला देवी सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे। शिक्षकों के इस संवेदनशील और प्रेरणादायी प्रयास से बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनमें भारी उत्साह देखने को मिला। उपस्थित गणमान्य लोगों ने शिक्षकों की इस पहल की खुलकर सराहना की।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies