प्रदीप बच्चन (व्युरो चीफ)
बलिया (यूपी) 1942 के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद राजकुमार बाघ जी की 136 वीं जयंती दिनांक 15 अक्तूबर दिन
बृहस्पतिवार को ग्राम सिसोटार (सिकन्दरपुर) में स्थित शहीद राजकुमार बाघ शिक्षण संस्थान (विद्यालय) के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ श्रद्धापूर्वक मनाई गई। लोगों ने प्रांगण में स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अथिति जिला- देवरिया निवासी एवं पूर्व प्रधानाचार्य भगीरथी प्रसाद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बलिया में प्रस्तावित मेडिकल कालेज का नाम "शहीद राज कुमार बाघ" के नाम पर रखा जाय। उन्होंने कहा कि इस प्रांगड़ में अगले जयन्ती वर्ष से "बाघ मेला" लगाया जाय,जिसमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की उपस्थिति भी अधिकाधिक संख्या में हो।
कार्यक्रम के मुख्यवक्ता डॉ०जगदीश रावत "अखण्ड"ने कहा कि "आप अपने बचों को शिक्षित बनाये,अंधविशवासी नही"।उन्होंनेआगे कहा कि आज के युवा वर्ग को शहीद राजकुमार बाघ से प्रेरणा लेनी चाहिए। शहीद राजकुमार बाघ जैसे पराक्रमी,साहसी एवं शूरवीर के बलिया में पैदा होने से बलिया के साथ-साथ पूरा प्रदेश एवं पूरा देश सम्मानित हुआ है। समाज को अंधविश्वास व पाखंड से बाहर निकलना होगा तथा वैज्ञानिक सोच पैदा करते हुए हर घर में शिक्षा का दीप जलाना होगा। क्षेत्र के एक दर्जन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को एक-एक सम्मान पत्र (प्रशस्ति-पत्र) एवं एक-एक मिठाई का डब्बा के साथ उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। जिसमे सर्व प्रथम रंजीत चौधरी पुत्र श्रद्धये राम गोविंद चौधरी (गोसाईपुर) के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों मे रमा शंकर शर्मा पौत्र रमाधार शर्मा ग्राम (अजऊर) को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि के द्वारा ग्राम (हथौज) के सेनानी- फल यादव के पौत्र नागेंद्र यादव, जय नारायण चौधरी पुत्र कपिलदेव चौधरी ग्राम (विजुलीपुर), शिवजी यादव (सिपाही) पुत्र राम नगीना चौधरी ग्राम (खरीद), रामाग्या यादव पौत्र जगर्नाथ चौधरी ग्राम (मुडियारी), हीरा लाल यादव पुत्र जगपति अहीर ग्राम (कोन्हिया मऊ), शंभुनाथ शर्मा पुत्र रामनरेश विश्वकर्मा ग्राम (काज़ीपुर), मोती लाल गुप्ता पुत्र हरीनाथ साहू (सिकंदरपुर),जीवनश कुमार गुप्ता पौत्र चंद्रिका प्रसाद गुप्ता (खेजुरी),विश्व बंधु गुप्ता पुत्र राम नारायण गुप्ता (हथौज) और प्रदीप बच्चन पौत्र बाबूलाल ग्राम (चंदायर) को
हार्दिक सम्मान दिया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम के संयोजक (जनहित मे 30 प्रांतों के साइकिल यात्री)-विनोद सेवक के नेतृत्व में जनहित एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से संबंधित विभिन्न मांगो को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित उप जिलाधिकारी के प्रतिनिधि तहसीलदार सिकंदरपुर को पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया गया।
अगले साल से आयोजित होने वाले शहीद राजकुमार बाघ 'मेला' के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वं नगीना चौधरी के पुत्र ग्राम-खरीद निवासी शिवजी यादव ने ₹20000 देने की घोषणा किया।
भोजपुरी के चर्चित कवि नन्द जी "नंदा" ने भोजपुरी में काव्य पाठ कर कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया।
कार्यक्रम को सुनील गुप्ता,मदन यादव, रणजीत चौधरी,अखिलेश कुमार मौर्य,ओम प्रकाश भारती, राघवेंद्र (रसड़ा),रविन्द्र यादव, हरेकृष्ण, सतीश आदि लोगो ने संवोधित किया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक विनोद सेवक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे विनोद सेवक, हीरा लाल यादव (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुत्र), डॉ० रमेश कुमार, कामरेड गुलाब चंद,सत्येंद्र शर्मा, सुरेश पासवान (सेवनिवृ लेखपाल),जय नारायन यादव (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुत्र) रमा शंकर शर्मा (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रपौत्र),प्रेम नाथ पसवान (पौत्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद राज कुमार बाघ) आदि लोग मौजूद रहे। शंभु नाथ शर्मा, राधेश्याम यादव, रामाज्ञा यादव, सूर्यदेव यादव, डॉ०जगदीश अखण्ड, अंकित पास्वान, हरे कृष्ण पासवान, संजय राम, डॉ० रमेश राम, अभय नारायण पास्वान, बंगाली रावत,रमा शंकर शर्मा, प्रदीप बच्चन (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंसज) के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से:
रमा शंकर शर्मा (पौत्र रमाधार शर्मा, ग्राम अजऊर) – रंजीत चौधरी पुत्र श्रद्धेय राम गोविंद चौधरी (गोसाईपुर) द्वारा सम्मानित।
नागेंद्र यादव (पौत्र सेनानी फल यादव, ग्राम हथौज)
जय नारायण चौधरी (पुत्र कपिलदेव चौधरी, ग्राम बिजुलीपुर)
शिवजी यादव (सिपाही) (पुत्र राम नगीना चौधरी, ग्राम खरीद)
रामाग्या यादव (पौत्र जगर्नाथ चौधरी, ग्राम मुडियारी)
हीरा लाल यादव (पुत्र जगपति अहीर, ग्राम कोन्हिया मऊ)
शंभुनाथ शर्मा (पुत्र रामनरेश विश्वकर्मा, ग्राम काज़ीपुर)
मोती लाल गुप्ता (पुत्र हरीनाथ साहू, सिकंदरपुर)
जीवनश कुमार गुप्ता (पौत्र चंद्रिका प्रसाद गुप्ता, खेजुरी)
विश्व बंधु गुप्ता (पुत्र राम नारायण गुप्ता, हथौज)
प्रदीप बच्चन (पौत्र बाबूलाल, ग्राम चंदायर)
राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा गया 5 सूत्रीय ज्ञापन
कार्यक्रम के संयोजक और जनहित में 30 प्रांतों की साइकिल यात्रा कर चुके विनोद सेवक के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा जनहित से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित एक 5 सूत्रीय ज्ञापन सिकन्दरपुर के तहसीलदार (उप जिलाधिकारी के प्रतिनिधि) को सौंपा गया।
'बाघ मेले' के लिए ₹20,000 के सहयोग की घोषणा
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. नगीना चौधरी के पुत्र शिवजी यादव (ग्राम खरीद) ने घोषणा की कि अगले वर्ष से आयोजित होने वाले 'शहीद राजकुमार बाघ मेला' के लिए वे ₹20,000 की सहयोग राशि प्रदान करेंगे।
साहित्यिक व सांस्कृतिक छटा
भोजपुरी के चर्चित कवि नन्द जी "नंदा" ने अपनी भोजपुरी काव्य प्रस्तुति से कार्यक्रम में समां बांध दिया और उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कार्यक्रम को सुनील गुप्ता, मदन यादव, रणजीत चौधरी, अखिलेश कुमार मौर्य, ओम प्रकाश भारती, राघवेंद्र (रसड़ा), रविन्द्र यादव, हरेकृष्ण, और सतीश आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के अंत में संयोजक विनोद सेवक ने सभी अतिथियों व ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. रमेश कुमार, कामरेड गुलाब चंद, सत्येंद्र शर्मा, सुरेश पासवान, प्रेम नाथ पासवान (पौत्र शहीद राजकुमार बाघ), राधेश्याम यादव, सूर्यदेव यादव, अंकित पासवान, हरे कृष्ण पासवान, संजय राम, अभय नारायण पासवान, बंगाली रावत समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


