छह वर्ष की सेवा पूरी होने पर 69 हजार शिक्षकों ने वृद्धाश्रम में किया भोजन, बुजुर्गों को खिलाई मिठाई
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

छह वर्ष की सेवा पूरी होने पर 69 हजार शिक्षकों ने वृद्धाश्रम में किया भोजन, बुजुर्गों को खिलाई मिठाई

 


प्रदीप बच्चन (व्युरो चीफ) 

 बलिया (यूपी)। नगरा: 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में नियुक्त शिक्षकों की सेवा के शुक्रवार को छह वर्ष पूरे हो गए। इस उपलक्ष्य में गड़वार स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचे शिक्षकों ने वहां रह रहे महिलाओं एवं पुरुषों को भोजन कराया। इस अवसर पर शिक्षकों ने बुजुर्गों को मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद भी लिया।

इस अवसर पर संयुक्त लीगल टीम के पंकज कुमार सिंह, जो युवा शिक्षक नेता भी हैं, ने कहा कि आज का दिन सभी शिक्षकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। छह वर्ष पूर्व इसी दिन सरकार ने उन्हें कर्मक्षेत्र में शिक्षक के रूप में समाज को नई दिशा देने का दायित्व सौंपा था। उन्होंने कहा कि नौकरी के प्रारंभिक वर्षों में नवनियुक्त शिक्षकों को स्वयं को साबित करना था, जिसे उन्होंने कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ पूरा किया।

इसी क्रम में टीम के दुष्यंत सिंह ने बताया कि 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के तहत जनपद में तैनात करीब 1,600 शिक्षक सरकार की योजनाओं को धरातल पर सफल बनाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास समेत विभिन्न माध्यमों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर बेसिक शिक्षा की तस्वीर बदलने के लिए शिक्षक संकल्पित हैं। जनपद को निपुण बनाने हेतु वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

इस अवसर पर सतीश मेहता, ललित मोहन सिंह, आशुतोष तिवारी, योगेन्द्र सिंह, संजीव सिंह, निर्भय नारायण, दीपक भारती, अखिलेश कुमार, सुमित यादव, सतीश यादव, निलेश पांडे, प्रशांत कुमार, नवतेज सिंह, गौरव पांडे, संजीव सिंह, कौशल सिंह, प्रकाश रंजन, पवन यादव, अंकित सिंह, राहुल कुमार एवं संजीव ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies