गोंडा (ब्यूरो रिपोर्ट - शिव शरण):
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-2026 के चुनाव को निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गोंडा पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक (SP) गोंडा, श्री अभिषेक द्वारा चुनाव ड्यूटी में तैनात किए गए समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की ।
ब्रीफिंग के दौरान एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर मुस्तैद जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिया कि: सभी मतदान केंद्रों और संवेदनशील क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सख्त रखी जाए।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अराजकता या आचार संहिता के उल्लंघन पर तुरंत और सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए।
सभी पुलिसकर्मी अपनी-अपनी ड्यूटी पॉइंट पर सतर्कता के साथ तैनात रहें और मतदाताओं को भयमुक्त माहौल प्रदान करें।
पुलिस प्रशासन की इस तैयारियों से जिले में निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से मतदान संपन्न कराने के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।

