प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी)। बांसडीह विधानसभा अंतर्गत मनियर ब्लॉक में स्नातक और शिक्षक (एमएलसी) विधान परिषद के चुनाव कराने के लिए जूनियर हाई स्कूल मनियर पर मतदान केंद्र बनाया गया था। मतदान निर्धारित समय सुबह 8:00 बजे से शुरू होकर शाम 4:00 बजे महमागहमी के बीच चला। चुनाव में उतरे प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपना-अपना मतदान गिरने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। जानकारी के मुताबिक स्नातक के लिए बूथ नंबर 150 पर 818 मतो में से 375 मत पड़े। वहीं शिक्षक चुनाव के लिए भूथ संख्या 61 पर 123 मतदाताओं में से कुल 69 मत पड़े। मतदान के दौरान उपजिला अधिकारी बांसडीह पुष्कर मिश्रा व क्षेत्राधिकार बांसडीह जयशंकर मिश्रा तथा थाना प्रभारी मनियर अजय कुमार त्रिपाठी चक्रमण करते रहे वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रही।

