गोंडा यूपी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक घोटाला: ₹21.5 करोड़ के ऋण मामले में दो और गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गोंडा यूपी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक घोटाला: ₹21.5 करोड़ के ऋण मामले में दो और गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर

 


ब्यूरो रिपोर्ट: शिव शरण, गोण्डा

गोण्डा: गोंडा में चर्चित उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के साढ़े 21 करोड़ रुपये के बड़े ऋण घोटाले के मामले में पुलिस को दो और सफलता मिली है। पुलिस ने अयोध्या से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जय प्रताप सिंह और राज प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो अयोध्या के जनौरा कृष्णानगर कॉलोनी के रहने वाले हैं। पुलिस ने पूछताछ और ठोस साक्ष्यों के आधार पर दोनों को दबोचा है।


हालांकि, इस पूरे घोटाले का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो जाता है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies