प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी),नगरा अंतर्गत दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर माँ दुर्गा समिति, मलप हसनपुर के तत्वावधान में सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को 101 कन्याओं का भव्य कन्या पूजन किया गया। कार्यक्रम में सभी कन्याओं को प्रसाद कराया गया तथा उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक कन्या को एक-एक कॉपी और पेन भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम सभा के गणमान्य एवं सम्मानित लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उपस्थित लोगों ने कन्या पूजन के साथ-साथ शिक्षा को बढ़ावा देने वाले इस सराहनीय प्रयास की सराहना की और कन्याओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर समाजसेवी उपाध्यक्ष, समिति के अध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता, समाजसेवी व शिक्षक संजीव कुमार सिंह उर्फ दारा सिंह, चन्द्रपाल सिंह, समाजसेवी प्रमोद कुमार, उग्रसेन सिंह उर्फ मकू सिंह, आनन्द सिंह, लालजी मिश्रा, राजवंश कुमार, भगतू वर्मा, वीरेन्द्र गुप्ता तथा नरेन्द्र सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहयोग दिया। सभी ने कहा कि कन्या पूजन केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश भी है। कार्यक्रम के अंत में सभी कन्याओं को शुभकामनाएं दी गईं।

