हिंदू देवी-देवताओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, प्रिन्स जायसवाल ने थाने में दी तहरीर
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

हिंदू देवी-देवताओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, प्रिन्स जायसवाल ने थाने में दी तहरीर



कोल्हुई (महराजगंज)। सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं की पूजा-पद्धति एवं सनातन धर्म को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा कोल्हुई मंडल आईटी सेल संयोजक प्रिन्स जायसवाल ने गुरुवार को थाना कोल्हुई के थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह को तहरीर सौंपकर निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की।

तहरीर के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात सोशल मीडिया पर एक समाचार पोस्ट की कमेंट सेक्शन में Jamil Ahmad नामक फेसबुक प्रोफाइल से कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। प्रिन्स जायसवाल ने आशंका जताई कि इस प्रकार की टिप्पणियों से सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं तथा सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

उन्होंने पुलिस से संबंधित फेसबुक प्रोफाइल, टिप्पणी और उपलब्ध स्क्रीनशॉट की जांच कर वास्तविक तथ्यों का पता लगाने तथा जांच में अपराध की पुष्टि होने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया। तहरीर के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी का स्क्रीनशॉट भी संलग्न किया गया है।

इस दौरान कोल्हुई भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश रौनियार, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रौनियार और अजय मद्धेशिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies