महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ-अंगवस्त्रम से स्वागत किया गया।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ-अंगवस्त्रम से स्वागत किया गया।

 


 इलाहाबाद-झाँसी खंड स्नातक निर्वाचन पर चर्चा।

नैनी प्रयागराज/नैनी निवासी संगीता सिंह के आवास पर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रीता सिंह का आगमन हुआ जिस मे इलाहाबाद-झाँसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के निर्वाचन हेतु भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के समर्थन में आज प्रयागराज जनपद के नैनी क्षेत्र में आयोजित बैठक कर स्नातक चुनाव में शत प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित रहेगी इस उद्देश्य हेतु एक बैठक हुई जिस में शिखा खन्ना,अनुराधा सिंह,संगीता सिंह,विद्या सिंह, सुमन गुप्ता,सुधा तिवारी,रीना शर्मा,भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में उपस्थित महिला-पुरुषों की तरफ से पुष्पगुच्छ अंगवस्त्रम से स्वागत किया गया। इसी प्रकार वंदना कान्वेंट स्कूल में भी अध्यापक-अध्यापिकाओं- कर्मचारीयो के साथ महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रीता सिंह ने बैठकर चुनाव पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी से भाजपा प्रत्याशी के लिए मतदान करने की अपील की स्कूल प्रबंधक अनुज सिंह परिहार ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ,मोमेंटो,अंगवस्त्रम से स्वागत किया भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि जलपान बाद में पहले मतदान अवश्य करे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies