जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में समस्त राष्ट्रीय, राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आलेख्य रूप से प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूची के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में समस्त राष्ट्रीय, राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आलेख्य रूप से प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूची के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न


*आलेख्य रूप से प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूची के सम्बंध में कोई आपत्ति एवं सुझाव हों, तो 23 अक्टूबर तक उपलब्ध करायें*


प्रयागराज 19 अक्टूबर।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों के सम्भाजन की कार्यवाही किये जाने जाने हेतु निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची (अनुलग्नक-1) का प्रकाशन आज दिनांक 19.10.2026 को करा दिया गया है। मतदेय स्थलों के आलेख्य प्रकाशन के अवसर पर आलेख्य रूप से प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूची के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किये जाने व उन पर आपत्ति एवं सुझावों के सम्बन्ध चर्चा हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को जनपद के समस्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ संगम सभागार में बैठक आयोजित की गयी।



 बैठक में उपस्थित सभी राजनैतिक दलों को बताया गया कि वर्तमान में जनपद में कुल 5151 मतेदय स्थल हैं तथा सम्भाजन की कार्यवाही किये जाने के उपरान्त कुल 4897 बूथ प्रस्तावित हुये हैं, जिनकी सूची बैठक में उपस्थित समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराते हुये यह अपेक्षा की गयी कि उक्त सूची का अवलोकन करते हुये यदि कोई आपत्ति एवं सुझाव हों तो उसे दिनांक 23.10.2026 तक सम्बन्धित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दें, जिससे कि प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों का निस्तारण समयान्तर्गत कराते हुये प्रस्ताव में आवश्यकतानुसार संशोधन कराया जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) /उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती उपमा पाण्डेय सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies