*जिलाधिकारी ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दिए निर्देश*
*जिलाधिकारी ने बूथों का निरीक्षण कर बिजली, पानी, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराये जाने के दिए निर्देश*
*बूथों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के दिए निर्देश*
*प्रयागराज 19 अक्टूबर।*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को संगम सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु समस्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक करते 23 अक्टूबर को मतदान के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आवंटित जोन एवं सेक्टर का नाम व संख्या जांच, तहसील, निकाय का नाम व स्थिति, क्षेत्रान्तर्गत आने वाले क्षेत्रों का विवरण, थाना एवं थानाध्यक्ष का मोबाइल नम्बर सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी रखने के लिए कहा है। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने सेक्टर से सम्बंधित सभी मतदान केन्द्रों का भ्रमण करके मतदान केन्द्रों की स्थिति, संवेदनशीलता आदि के बारे जानकारी करने के लिए कहा है। साथ ही साथ बूथों का निरीक्षण कर वहां पर बिजली, पानी, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने बूथों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही बूथों पर सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को संवेदनशील बूथों की जानकारी लेकर उसी के अनुरूप वहां पर आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि यदि कोई समस्या होती है, तो तत्काल उसकी सूचना सम्बंधित जोनल अधिकारी को उपलब्ध कराते हुए समय से उस समस्या का निस्तारण सुनिश्चित करायें। उन्होंने निष्पक्षता के साथ निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशलढंग सम्पन्न कराये जाने के लिए कहा है। कहा कि कोई अव्यवस्था न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाये। जिलाधिकारी ने नियत समय पर मतदान प्रारम्भ करायें जाने तथा इसकी सूचना समय से उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। मतदान सम्पन्न होने के बाद सील्ड मतपेटियों को प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करते हुए स्ट्रांग रूम में जमा करायें।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती उपमा पाण्डेय ने बताया कि मेरी लुकस कालेज से 22 अक्टूबर को मतदान दलों की रवानगी होगी। उन्होंने मतदान दलों को समय से निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए उनके सकुशल बूथ तक पहुंचने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इस अवसर पर जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित मतदान प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

