जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के समय अनुपस्थित अधिकारियों पर की सख्ती, एक दिन का वेतन रोकने के दिए निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के समय अनुपस्थित अधिकारियों पर की सख्ती, एक दिन का वेतन रोकने के दिए निर्देश

 


जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के समय अनुपस्थित अधिकारियों पर की सख्ती, एक दिन का वेतन रोकने के दिए निर्देश


*उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में कलेक्ट्रेट के 25 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, जिलाधिकारी ने जतायी कड़ी नाराजगी*


*सभी अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोके जाने तथा अनुपस्थित रहने का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश*


प्रयागराज 20 जुलाई।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के द्वारा जनता दर्शन में लोगो की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु अपर जिलाधिकारी, अपर नगर मजिस्ट्रेट, विकास विभाग, कृषि विभाग, पुलिस विभाग, नगर निगम, विद्युत, स्वास्थ्य, आपूर्ति एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। सोमवार को जनता दर्शन में जिला विकास अधिकारी, नगर निगम नोडल, मुख्य चिकित्साधिकारी नोडल व जिला आपूर्ति विभाग नोडल के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी के द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी तथा सभी सम्बंधित अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोके जाने तथा अनुपस्थित रहने का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भविष्य में जनता दर्शन में निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे तथा उनके विभाग से सम्बंधित प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाये रखने के लिए नियमित निगरानी की जायेगी तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जायेगी।


     जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के द्वारा सोमवार को प्रातः 10ः30 बजे कार्यालय का औचक निरीक्षण कर उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में कलेक्ट्रेट के 25 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये, जिसपर जिलाधिकारी के द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। उन्होंने सभी अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोके जाने तथा अनुपस्थित रहने का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यालयों में समयबद्ध उपस्थित एवं अनुशाासन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये तथा बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाये। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय से कार्यालय पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए है। साथ ही कहा कि जनसामान्य से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार्य नहीं की जायेगी। उन्होंने कार्यालयों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं कार्यकुशलता बनाये रखने के लिए अपर जिलाधिकारियों को समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies