उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा निःशुल्क विद्युत चालित चाक, पगमिल मशीन टूल किट्स वितरण हेतु साक्षात्कार 23 जुलाई को
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा निःशुल्क विद्युत चालित चाक, पगमिल मशीन टूल किट्स वितरण हेतु साक्षात्कार 23 जुलाई को



 उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा निःशुल्क विद्युत चालित चाक, पगमिल मशीन टूल किट्स वितरण हेतु साक्षात्कार 23 जुलाई को


जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री जवाहर लाल द्वारा अवगत कराया गया है कि उ0प्र0 माटीकला बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष-2026-27 में माटीकला टूल्स-किट वितरण योजना के अन्तर्गत जनपद प्रयागराज में कुम्हारी कला के अन्तर्गत पावर चालित चाक (पाटरी-व्हील्स) मशीन हेतु 45 एवं 03 पगमिल मशीन वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके सापेक्ष आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है, जिसका साक्षात्कार दिनॉंक-23.07.2026 को समय 11.00 बजे विकास भवन प्रयागराज में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा साक्षात्कार लिया जाना है।

 

अतः पावर चालित चाक (पाटरी-व्हील्स) एवं पगमिल मशीन टूल किट्स हेतु आवेदन किये गये लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि टूल किट्स का चयन दिनॉंक-23.07.2026 को समय 11.00 बजे विकास भवन सभागार प्रयागराज में साक्षात्कार रखा गया है। समस्त लाभार्थी साक्षात्कार हेतु अपना आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र एवं योग्यता प्रमाण-पत्र सहित समय से साक्षात्कार में प्रतिभाग करें।


(जवाहर लाल)

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी

प्रयागराज।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies