सांसद फूलपुर ने केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में लगायी गयी चार दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सांसद फूलपुर ने केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में लगायी गयी चार दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ

 


माननीय सांसद फूलपुर ने केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में लगायी गयी चार दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ

 

माननीय सांसद जी व अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रदर्शनी को आम लोगो के लिए बताया उपयोगी


प्रयागराज 17 जून, 2026।

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण के अवसर पर युवा, महिला एवं गरीब कल्याण को समर्पित सरकार की उपलब्धियों तथा उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी वृहद इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, आध्यात्मिक केन्द्रों के विकास एवं आन्तरिक सुरक्षा के सुदृढ़ मॉडल तथा ‘‘विकसित उत्तर प्रदेश-2047 पर आधारित 04 दिवसीय प्रदर्शनी का माननीय सांसद फूलपुर श्री प्रवीण पटेल जी के द्वारा मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, माननीय विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल, मा0 विधान परिषद सदस्य श्री सुरेन्द्र चौधरी, भाजपा गंगापार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान तथा अन्य जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में जिला पंचायत परिसर में बुधवार को फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कैम्प, संस्कृति विभाग के द्वारा अभिलेख प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की विभिन्न जनकल्याकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी।

माननीय सांसद जी ने मा0 जनप्रतिनिधिगणों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि प्रदर्शनी में आने वाले लोगो को केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी मिल सकेगी तथा लोग सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकंेगे। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग यहां आयें और प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें एवं योजनाओं से लाभान्वित हो।  


प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के सपने साकार शिक्षा का उन्नत संसार, पारम्परिक कारीगरों, हलवाईयों तथा छोटे उद्यमियों के रोजगार को विस्तार, उत्तर प्रदेश रोजगार प्रदेश, प्रयागराज का विकास आवागमन हुआ आसान, सेहतमंद उत्तर प्रदेश स्वस्थ प्रयागराज, नौजवान बनेंगे सक्षम प्रयागराज का लहराएंगे परचम, प्रयागराज में कनेक्टिविटी का विस्तार प्रगति अपार, खेलेगा प्रयागराज खिलेगा उत्तर प्रदेश, प्रगति की रफ्तार पर प्रयागराज, सेहतमंद उत्तर प्रदेश स्वस्थ प्रयागराज, तीर्थराज प्रयागराज में संस्कृति एवं समृद्धि का संगम, 125 दिनों की रोजगार की नयी गारंटी विकसित भारत जी राम जी, विकसित गांव से विकसित भारत की ओर सशक्त कदम, सिंचन क्षमता का विस्तार प्रयागराज की पहचान, खाद्य पदार्थों की शुद्धता पर आंच नहीं, प्रयागराज का विकास आवागमन हुआ आसान, महिला समृद्धि योजना, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वर्ष 2024-25 में 93 हजार करोड़ से अधिक मूल्य के उत्पादों का निर्यात, 44 उत्पादों को मिला जीआई टैग, 1.50 लाख हितग्राहियों को टूलकित वितरित, मिनी स्पोर्टर्स काम्पलेक्स का निर्माण, खेल सामग्री के निर्माण का मुख्य हब मेरठ, दमदार युवा राष्ट्र का गौरव, वॉटर स्पोटर्स सुविधाएं, नारी शक्ति का उत्थान, उत्पादों की बिक्री हेतु ई-कामर्स पोर्टल लांच, 20 हजार से अधिक उद्यमियों को रूपये 903 करोड़ से अधिक की मार्जिन मनी वितरित, व्यंजनों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग तथा मार्केटिंग को मिलेगा नया आयाम, वाराणसी और गोरखपुर का स्पोटर्स सिटी के रूप में विकास, 3.26 लाख से अधिक लोगो को रोजगार, मिशन शक्ति केन्द्र सहित अन्य योजनाओं, परियोजनाओं पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी है।

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies