प्रयागराज: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय कृषि निर्यात की बैठक संपन्न
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय कृषि निर्यात की बैठक संपन्न


प्रयागराज: आज दिनांक 17-06-206 अपराह्न 1:00 बजे मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता तथा सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में गाँधी सभागार में मंडल में कृषि निर्यात संवर्धन हेतु बहुआयामी कार्ययोजना पर मंथन, प्रशिक्षण, समन्वय एवं विपणन सुदृढ़ करने विषयक मंडल स्तरीय कृषि निर्यात की बैठक संपन्न हुई l 


सर्वप्रथम सहायक कृषि विपणन अधिकारी प्रयागराज मंडल प्रयागराज डा० दिनेश चन्द्र द्वारा बैठक में उपस्थित कृषको, FPO एवं निर्यातको को उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति 2019 का संक्षिप्त परिचय देते हुए नीति के अंतर्गत अनुमन्य निर्यात प्रोत्साहनों के बारे में विस्तार से बताया l कृषि उत्पादों की निर्यात स्थिति एवं आंकड़ों की जानकारी लेते हुए मंडलायुक्त ने समस्त कृषक उत्पादक संगठनों एवं कृषक उत्पादक कंपनियों सहित सभी हितधारकों की समस्ययो को विस्तार से सुना l जनपद प्रयागराज से धान, बाजरा, और ताज़ी सब्जी; कौशाम्बी से मेंथा को निर्यात उन्मुख क्लस्टर सूची में नाम जुडवाने के लिए निदेशक (कृषि विपणन विभाग) से वार्ता कर तत्काल कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश सहायक कृषि विपणन अधिकारी प्रयागराज मंडल प्रयागराज को दिए गए l सहायक कृषि विपणन अधिकारी प्रयागराज मंडल प्रयागराज द्वारा अवगत करवाया गया की, जनपद प्रतापगढ से आवला एवं फतेहपुर से हरी मिर्च एवं केला के क्लस्टर निर्माण का अनुमोदन राज्य स्तरीय कृषि निर्यात समिति द्वारा प्रदान कर दिया गया है l  

श्री उमेश पटेल (फूलपुर फार्मर प्रो0का0लि0 प्रयागराज) एवं श्री एहतेशाम (स्वराज सेल्स कारपोरेशन, प्रयागराज) द्वारा मिनिमम रेजड्यू लेवल (MRL) टेस्टिंग की जानकारी चाही गयी एवं मंडल के सभी उन्नत कृषको को कृषि निर्यात के प्रशिक्षण की आवश्यकता बताई गयी जिस पर सहायक कृषि विपणन अधिकारी डा० दिनेश चन्द्र द्वारा HOT WATER TREATMENT(HWT), VAPOUR HEAT TREATMENT(VHT), DISINFECTION ,MRL STANDARED, PACAKAGING, SPSआदि के बारे में PPT के माध्यम से बताया गया l सहायक कृषि विपणन अधिकारी प्रयागराज मंडल द्वारा MRL टेस्टिंग के खर्च का 50 प्रतिशत सब्सिडी की योजना से अवगत करवाया गया, मंडलायुक्त महोदया द्वारा सहायक कृषि विपणन अधिकारी प्रयागराज मंडल को APEDA विभाग के सहयोग से वर्ष में एक बार बयार सेलर मीट (BSM) को आयोजित करवाने के निर्देश प्रदान किये गए l श्री मोहित मिश्र (श्रमाजलि फार्मर प्रो0का0लि0 प्रयागराज); एवं श्री कीर्ति खेडा द्वारा निर्यात कंटेनर की कमी की समस्या पर जी0एस0टी0 विभाग को प्रयागराज स्थित कंटेनर फक्ट्री से संपर्क कर समस्या दूर करने के निर्देश दिए गए l जनपद कौशाम्बी के श्री वस्मी ज़हीर नकवी (आईफा फार्मर प्रो0का0लि0 कौशाम्बी) द्वारा केला एवं अन्य फलो में फ्रूट फ्लाई के बचाव में प्रयुक्त होने वाले बैग की कमी की बात बताई गयी, जिस पर मंडलायुक्त महोदया ने उप निदेशक उद्यान को समस्या निस्तारित करने के निर्देश दिए गए l  


मंडलायुक्त महोदया द्वारा प्रयागराज मंडल के उन्नतिशील निर्यातोन्मुख कृषको, एफ0पी0ओ0 को कृषि निर्यात, खेती में प्रयोग होने वाले रसायनों के समुचित प्रयोग और प्रतिबन्ध सम्बन्धी व्यापक प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपिडा) के सहयोग से क्रेता-विक्रेता बैठकें आयोजित कराने तथा फल सब्जी भण्डारण कार्यों में तकनीकी सहयोग हेतु शोध संस्थानों का चिन्हांकन कर उनसे समन्वय स्थापित करने को भी कहा गया। 


निर्यातकों एवं कृषकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मंडल के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष निर्यातकों का चिन्हांकन कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों में प्रतिभाग कराने के निर्देश सहायक कृषि विपणन अधिकारी प्रयागराज मंडल को दिए गए l 


बैठक में प्रयागराज के एफ.पी.ओ. द्वारा वाराणसी से कार्गो शिपमेंट बुकिंग के दौरान दरों में होने वाले उतार-चढ़ाव की समस्या उठाए जाने पर मंडलायुक्त ने कार्गो शिपमेंट बुकिंग प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अतिरिक्त प्रयागराज में स्थित कंटेनर निर्माण इकाइयों एवं किसान उत्पादक संगठनों के मध्य प्रत्यक्ष समन्वय स्थापित कर आवश्यकतानुसार कंटेनरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सहायक आयुक्त , जीएसटी को निर्देशित किया गया।


किसानों के निर्यात संबंधी ज्ञान एवं अनुभव में वृद्धि तथा उनके निर्यातीय दृष्टिकोण के विस्तार के उद्देश्य से सहायक कृषि विपणन अधिकारी को किसानों एवं एफपीओ प्रतिनिधियों के विभिन्न शासकीय संस्थानों तथा निर्यात से संबंधित प्रतिष्ठानों के अध्ययन भ्रमण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे उन्हें निर्यात प्रक्रियाओं, गुणवत्ता मानकों एवं बाजार की आवश्यकताओं की बेहतर जानकारी प्राप्त हो सके।


इसके अतिरिक्त जनपद प्रतापगढ़ में स्थित बंद पड़े आंवला वेयरहाउस के पुनः संचालन के संबंध में मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी, प्रतापगढ़ को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए इसके शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश दिए, ताकि आंवला उत्पादकों को भंडारण एवं निर्यात संबंधी सुविधाएं सहजता से उपलब्ध हो सकें। वहीं, केले की फसल को फ्रूट फ्लाई के प्रकोप से सुरक्षित रखने हेतु प्रयुक्त विशेष बैगों की उपलब्धता में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए उप निदेशक, उद्यान को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि वर्तमान परिस्थितियों में आंवले का भंडारण 30 दिनों से अधिक समय तक संभव नहीं है। इस पर मंडलायुक्त ने विशेषज्ञ संस्थानों एवं विषय विशेषज्ञों से परामर्श कर इस समस्या का व्यावहारिक एवं दीर्घकालिक समाधान विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही इस संबंध में भारत सरकार के संबंधित विभागों, उच्च अधिकारियों एवं विशेषज्ञ संस्थानों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त करने को भी कहा गया। इस अवसर पर यह भी बताया गया कि फतेहपुर जनपद से केला एवं हरी मिर्च तथा प्रतापगढ़ जनपद से आंवला निर्यात क्लस्टर को शासन स्तर से अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। डा० दिनेश चन्द्र सहायक कृषि विपणन अधिकारी प्रयागराज मंडल ,प्रयागराज के नेतृत्व में 18 एफ. पी. ओ. एवं 02 अधिकारी /कर्मचारी ( कुल 20 ) प्रतिभागियों को Training Program on“Export Procedures for Agricultural and Horticultural Commodities for Agri-Export Oriented FPOs of U P” विषय पर प्रशिक्षण National Institute of Plant Health Management, Government of India, Hyderabad में दिलाया गया I

समीक्षा के दौरान डा० दिनेश चन्द्र सहायक कृषि विपणन अधिकारी प्रयागराज मंडल प्रयागराज द्वारा अवगत कराया गया कि वर्ष 2024-25 में मंडल से लगभग 6,296.65 मीट्रिक टन कृषि उत्पादों का निर्यात किया गया था, जिसका मूल्य लगभग 26.53 लाख रुपये था। इसके सापेक्ष वर्ष 2025-26 में लगभग 19,683 मीट्रिक टन कृषि उत्पादों का निर्यात हुआ, जिसका मूल्य बढ़कर लगभग 79.27 लाख रुपये हो गया है। निर्यात के क्षेत्र में प्राप्त इस उल्लेखनीय प्रगति पर मंडलायुक्त ने संतोष व्यक्त करते हुए निर्यात क्षमता के और अधिक विस्तार तथा किसानों की आय में वृद्धि के लिए समन्वित एवं सतत प्रयास जारी रखने के निर्देश दिए।

बैठक में डॉ0 दिनेश चंद्र सहायक कृषि विपणन अधिकारी , शोभना सिंह जिला विकास प्रबंधक, राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक); श्री अजय कुमार चौरसिया, (संयुक्त आयुक्त उद्योग); डा0 राहुल शुक्ला (ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक प्रयागराज), श्री यतीन्द्र तिवारी (बेलखरनाथ फार्मर प्रो0का0लि0 प्रतापगढ), श्री जिज्ञासु मिश्र (हरवारी सुपर फ़ूड फार्मर प्रो0का0लि0), श्री राम प्रसाद (श्री राम ट्रेडर्स मिनी राइस मिल प्रतापगढ); रमेश कुमार कुशवाहा (चावल निर्यात), श्री अंशुल सिंह (अन्नगर्भा बायो इनर्जी फार्मर प्रो0का0लि0 प्रतापगढ), श्री पंचराज शुक्ला (जलोदरी महिला एग्रो प्रो0का0लि0 प्रयागराज),मंडल के समस्त जनपदों के ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक/ सदस्य सचिव ,जिला क्लस्टर सुविधा इकाई , श्री विपिन त्रिपाठी (कृषि विपणन निरीक्षक), सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies