माननीय राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) ने इलाहाबाद संग्रहालय में दिव्यांग जन हेतु नवनिर्मित अनुभव वीथिका का भ्रमण कर किया अवलोकन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

माननीय राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) ने इलाहाबाद संग्रहालय में दिव्यांग जन हेतु नवनिर्मित अनुभव वीथिका का भ्रमण कर किया अवलोकन


माननीय राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) ने इलाहाबाद संग्रहालय में दिव्यांग जन हेतु नवनिर्मित अनुभव वीथिका का भ्रमण कर किया अवलोकन


माननीय मंत्री जी ने विद्यालयीय छात्र-छात्राओं से वार्तालाप कर अपने अनुभव साझा किए


मा० मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के कल्याण व उनको सशक्त बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार कृतसंकल्पित


इलाहाबाद संग्रहालय में दिव्यांग वर्ग को एक विशेष स्थान देने हेतु मंडलायुक्त का यह प्रयास सराहनीय


प्रयागराज 11 मई 2026

इलाहाबाद संग्रहालय में सोमवार को श्री नरेंद्र कश्यप, माननीय राज्य मंत्री( स्वतंत्र प्रभार ) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश का आगमन हुआ। उन्होंने इलाहाबाद संग्रहालय में दिव्यांग जन हेतु नवनिर्मित अनुभव वीथिका का भ्रमण कर अवलोकन किया तथा इस अवसर पर उपस्थित विद्यालयीय छात्र-छात्राओं से वार्तालाप कर उनसे उनके अनुभव को साझा किया। इस अवसर पर माननीय मंत्री के साथ मंडलायुक्त/ निदेशक इलाहाबाद संग्रहालय श्रीमती सौम्या अग्रवाल भी उपस्थित रहीं। उन्होंने माननीय मंत्री जी को अनुभव वीथिका की स्थापना, उसके उद्देश्य तथा उससे जुड़ी भावी योजनाओं पर चर्चा करते हुए संग्रहालय के बारे में विस्तार से जानकारी दी । इसके पश्चात् संग्रहालय के सभागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का माननीय मंत्री जी ने दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया । तत्पश्चात निदेशक इलाहाबाद संग्रहालय ने माननीय मंत्री महोदय का पुष्पगुच्छ , अंगवस्त्रम् तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मान किया । 



सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत माननीय मंत्री जी ने अपने संबोधन में अनुभव वीथिका को महत्वपूर्ण तथा विशेष बताते हुए कहा कि मा० मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के कल्याण व उनको सशक्त बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार हर आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि मा० मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के जीवन को परिवर्तित करने के लिए बजट प्रबंधन में वृद्धि हुई। दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता का भाव रखते हुए उनके जीवन को सशक्त बनाये जाने के लिए बजट को 665 करोड़ से बढ़ाकर 2141 करोड़ कर दियां है। उन्होंने बताया कि अभी हमारी सरकार में 12 लाख से अधिक दिव्यांगजन को 1000 रूपये प्रतिमाह भरण-पोषण की राशि दी जा रही है तथा आने वाले समय में दिव्यांगजन को 1500 रूपये प्रतिमाह भरण-पोषण की राशि प्राप्त होगी। इसके साथ ही दिव्यांगजनों को शादी अनुदान योजना के माध्यम से भी आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। हमारी सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है। दिव्यांगजनों के लिए स्वरोजगार, यात्रा योजना, दिव्यांग बेटियों के लिए ट्राईसाइकिल, दिव्यांगजनों को हायर एजूकेशन तक निःशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन उपलब्ध कराती है तथा दिव्यांगजनों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। इलाहाबाद संग्रहालय में दिव्यांगजनों के लिए नए अनुभव मिले है। इसका अनुभव प्रदेश के हर दिव्यांग बच्चों को मिले, इसके लिए जो आवश्यक कदम उठाये जाने है, उसे उठाया जायेगा। इलाहाबाद संग्रहालय में दिव्यांग वर्ग को एक विशेष स्थान देने हेतु मंडलायुक्त का यह प्रयास निश्चय ही सराहनीय है जिसके लिए वे साधुवाद की पात्र हैं । उन्होंने मंच पर कार्यकम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित बच्चों तथा अध्यापकों को भी शुभकामनाएं दी तथा उनके लिए किए गए इस तरह के हर प्रयास में अपना सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन, संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ सन्जू मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम के आयोजन में दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग के श्री अभय कुमार श्रीवास्तव, उपनिदेशक, प्रयागराज मंडल, श्री अशोक कुमार गौतम, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, चंद्रभान द्विवेदी, समन्वयक, सहित इलाहाबाद संग्रहालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री सुनील कुमार पाण्डेय का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies