सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर विभिन्न चयनित मंदिरों में भव्य कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर विभिन्न चयनित मंदिरों में भव्य कार्यक्रमों का किया गया आयोजन



 सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर विभिन्न चयनित मंदिरों में भव्य कार्यक्रमों का किया गया आयोजन


नागवासुकी मंदिर से दशाश्वमेध मंदिर तक निकाली गयी भव्य कलश यात्रा


माननीय प्रधानमंत्री जी के सोमनाथ मंदिर गुजरात एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के काशी विश्वनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का जनपद में किया गया सजीव प्रसारण


सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत सोमवार को जनपद के चयनित शिवालयों में सामूहिक मंत्रोच्चार, ओमकार जाप, सोमनाथ संकल्प संवाद, प्रवचन सहित अन्य कार्यक्रमों का भव्य रूप से आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी के गुजरात में सोमनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के काशी विश्वनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण नागवासुकी मंदिर सहित नगर के प्रमुख मंदिरों में किया गया। माननीय महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी सहित अन्य उपस्थित लोगो के द्वारा सजीव प्रसारण को देखा गया।


       सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत पर नागवासुकी मंदिर से दशाश्वमेध मंदिर तक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में 11 सदस्यीय यात्रियों के दल ने भाग लिया, जो सोमनाथ यात्रा से अभी हाल ही में वापस आए हैं। कलश यात्रा में माननीय महापौर श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी सहित अलका सेठ, लक्ष्मी देवी, कैप्टन उमेशचन्द्र द्विवेदी, रमन कुमार, रंजीत सिंह, लोक कलाकार वेदानंद विश्वकर्मा अन्य यात्री सम्मिलित हुए।


       तहसीलों तथा शहर के चयनित मंदिरों में भव्य रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तक्षक तीर्थ-दरियाबाद, मनोकामनापूर्ति प्राचीन मंदिर बहादुरगंज, दशाश्वमेध मंदिर, नागवासुकी मंदिर दारागंज, कोटेश्वर महादेव शिवकुटी, गंगोली शिवाला झूँसी, पड़िला महादेव, महर्षि दुर्वासा आश्रम ककरा दुबावल, मनकामेशवर तथा सोमेश्वर महादेव मंदिर में भजन, मंत्रोच्चार जाप व आरती का भव्य रूप से आयोजन सम्पन्न हुआ।


        इस अवसर पर श्री तीर्थराज पांडे, श्री राकेश कुमार वर्मा, प्रा० सहा०, श्री नीरज मिश्रा उप नियंत्रक सिविल डिफेंस, राकेश तिवारी सिविल डिफेंस, शशिकांत मिश्रा, डॉ रश्मि शुक्ला, विजय पटेल, संयोजक महानगर, भाजपा, दुकान जी,हरिश्चन्द्र दुबे, प्रा० सहा० (संस्कृत), विकास यादव, वरिष्ठ सहायक, रोशन लाल, वरिष्ठ सहायक,अजय कुमार मौर्य, कनिष्ठ सहायक, श्री शुभम कुमार (आ०सो०) सहित जिला स्काउट मास्टर श्री फिरोज आलम खान एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम को सफल एवं सकुशल सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपरोक्त सभी मंदिरों पर स्थानीय जनमानस की उपस्थिति रही।


राकेश कुमार वर्मा,

कार्यक्रम संयोजक,

क्षेत्रीय अभिलेखागार,

संस्कृति विभाग,प्रयागराज

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies