युवा सम्मान समारोह 2026 में राजेंद्र यादव हुए सम्मानित।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

युवा सम्मान समारोह 2026 में राजेंद्र यादव हुए सम्मानित।



लखनऊ/दिल्ली।

दिल्ली में कृष्णा फाउंडेशन द्वारा आयोजित युवा सम्मान समारोह 2026 में समाजसेवी राजेंद्र यादव को यादव समाज में वैवाहिक रिश्तों को जोड़ने और सैकड़ों शादियां संपन्न कराने में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया, जिसमें राजेंद्र यादव का नाम विशेष रूप से चर्चा में रहा।


राजेंद्र यादव पिछले नौ वर्षों से यादव समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने समाज के परिवारों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने और योग्य युवक-युवतियों के विवाह संबंध तय कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से समाज के अनेक परिवारों के रिश्ते तय हुए और सफल विवाह संपन्न हुए। समाज में सामाजिक एकता और पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए किए गए उनके कार्यों की लोगों ने सराहना की।


फाउंडेशन के अध्यक्ष राम मोहन व सचिव डॉ सुषमा यादव से सम्मान प्राप्त करने के बाद राजेंद्र यादव ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी भाई-बहनों, सदस्यों और परिवारों का है जिन्होंने उन पर विश्वास जताया और हर कदम पर सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा का कार्य अकेले संभव नहीं होता, बल्कि सभी लोगों के सहयोग और विश्वास से ही ऐसे प्रयास सफल होते हैं।


उन्होंने कृष्णा फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था ने समाज सेवा के कार्य को पहचानकर उन्हें सम्मानित किया है। राजेंद्र यादव ने कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी अधिक जिम्मेदारी और समर्पण के साथ समाज सेवा के कार्य जारी रखने की प्रेरणा देगा। अंत में उन्होंने सभी सहयोगियों, समाज के लोगों और शुभचिंतकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies