मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह के द्वारा जल जीवन मिशन की विस्तार से समीक्षा की गयी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह के द्वारा जल जीवन मिशन की विस्तार से समीक्षा की गयी

 


मुख्य विकास अधिकारी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की

मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह के द्वारा जल जीवन मिशन की विस्तार से समीक्षा की गयी, जिसमे सभी कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश दिये की गर्मी की प्रचण्डता को देखते हुए अधिक से अधिक ग्रामों में स्वच्छ जल पहुँचाना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार कि लापरवाही बरदास्त नहीं की जायेगी, इसके साथ ये भी निर्देश दिये गये की कार्यदायी संस्था जहां जहाँ विद्युत के संयोजन लिये जाने हैं वहाँ धनराशि जमा करे और अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया गया की तत्काल विद्युत संयोजन देने की प्रक्रिया पूर्ण करें, जिन योजनाओं में भूमि नहीं मिली है ज़िला सम्वन्यक अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे के माध्यम से एसडीएम की बैठक कराकर निस्तारण करायें, कार्यदायी संस्था एल सी इंफ्रा को क्षेत्र से प्राप्त हो रही पानी लीकेज और मोटर खराब की समस्या का निसतारण शिघ्रता से कराए, कार्यदायी संस्था VPRPL और Gaja को सितंबर माह तक इंटेक वेल, डब्लू टी पी, सी डब्लू आर संबंधित कार्य 100% कराना सुनिश्चित करे, रोड रेस्टोरेशन संबंधित लिस्ट डी पी आर ओ से मगाई जाय जहाँ रोड़ रेस्टोरेशन के कार्य मे सुधार नही हुआ है सभी फर्मो को निदेशित किया गया रोड रेस्टोरेशन वर्षा ऋतु के पहले पूर्ण रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें. जन सारथी ऐप का ज्यादा से ज्यादा प्रचार किया जाये जिससे की आम जनता अपनी समस्याओं से अवगत करा सके,इसके अतिरिक्त प्रत्येक राजस्व ग्राम में जल जाँच की किट एफटीके यूजर्स महिलाओं को वितरित हो जाये, इसमें डीपीआरओ से सहायता ले ली जाये, नल जल मित्र की फीडिंग शत प्रतिशत करना सुनिश्चित करें, मीटिंग में प्रशिक्षु आईएएस , अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण और जिला समन्यवक डी पी एम यू, तथा सभी कम्पनीओ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies