गोंडा जिले के धानेपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार यादव (48) का आज शुक्रवार को देवरिया स्थित उनके पैतृक घर पर हार्ट अटैक से निधन हो गया है
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गोंडा जिले के धानेपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार यादव (48) का आज शुक्रवार को देवरिया स्थित उनके पैतृक घर पर हार्ट अटैक से निधन हो गया है

 


गोंडा जिले के धानेपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार यादव (48) का आज शुक्रवार को देवरिया स्थित उनके पैतृक घर पर हार्ट अटैक से निधन हो गया है वे 1 अप्रैल को पांच दिन की छुट्टी लेकर अपने घर करमुआ, थाना भाटपाररानी, देवरिया गए हुए थे। आज सुबह वे अपने घर पर टहल रहे थे, तभी उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और वे सड़क पर गिर गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार, देवरिया ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।


सत्येंद्र कुमार यादव का हाल ही में फरवरी माह में कटरा बाजार थाने से धानेपुर थाने में तबादला हुआ था। वे 2015 बैच के उपनिरीक्षक थे। इससे पहले उन्होंने सिपाही के रूप में सेवा दी थी और अपनी मेहनत से पदोन्नति प्राप्त की थी। सत्येंद्र कुमार यादव के निधन की सूचना मिलते ही धानेपुर थाने में शोक छा गया। धानेपुर थाना अध्यक्ष अरविंद यादव ने सभी पुलिसकर्मियों के साथ शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।


उन्होंने मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने सत्येंद्र कुमार यादव को एक मेहनती और अच्छे व्यक्ति के रूप में याद किया। उन्होंने कहा, 'हमने अपने साथी सत्येंद्र कुमार यादव को श्रद्धांजलि दी है।


हमारे पूरे थाने की पुलिस फोर्स सत्येंद्र यादव के परिवार के साथ खड़ी है।' हम लोगों को नहीं पता था की छुट्टी लेकर के घर के काम से जाएंगे और हार्ट अटैक से उनकी वहां पर मौत हो जाएगी। कोई बीमारी भी उनको नहीं थी स्वास्थ्य थे कभी किसी भी प्रकार की दिक्कत उनको थाने पर नहीं हुई है।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies