जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न

 


जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न


जिलाधिकारी ने कार्य प्रगति एवं आगामी योजना की तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश


*प्रयागराज। 03 अप्रैल*


         जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में शुक्रवार को जनगणना-2027 की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कार्य प्रगति एवं आगामी योजना की तैयारी पर विस्तृत निर्देश दिये है। जिलाधिकारी के द्वारा सी०एम०एम०एस० पोर्टल पर जनगणना सम्बन्धित किए जा रहे कार्यों की चार्जवार समीक्षा की गई, जिसमें सभी चार्ज अधिकारियों (ग्रामीण / नगरीय) को मकान सूचीकरण ब्लाक (एच०एल०बी०) मैपिंग कार्य को 10 अप्रैल से पूर्व ही पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है।उन्होंने दो कार्य दिवस के अन्दर जनगणना -2027 के फील्ड कार्य हेतु प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की इन्ट्री सी०एम०एम०एस० पोर्टल पर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया है। सभी चार्ज अधिकारियों व उनके साथ जनगणना कार्य में लगे हुए कर्मियों का प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय लखनऊ के नोडल अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सहायक निदेशक एवं श्री सोमनाथ गोस्वामी सहायक प्रभारी द्वारा दिया गया।


जनगणना 2027 का कार्य पूर्णरूप से डिजिटल रूप से किया जा रहा है। आम जनता दिनांक 7 मई 2026 से SE पोर्टल पर अपनी स्व-गणना कर सकते है जिसके लिए समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार अन्तर्गत ग्रामसभाओं के ग्राम प्रधान / कोटेदार के माध्यम से जनगणना कार्य का प्रचार-प्रसार किए जाने हेतु बैठक बुलाकर प्रचार -प्रसार करने हेतु निर्देशित करने हेतु कहा गया। खण्ड शिक्षाधिकारियों को अपने क्षेत्र से सम्बन्धित तहसीलों / नगर पंचायतों में कर्मियों की डियूटी लगाने एवं प्रशिक्षण सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।


इस अवसर पर श्रीमती विनीता सिंह अपर जिलाधिकारी (वि०/राजस्व) प्रयागराज, श्री राजीव शुक्ला, अपर नगर आयुक्त / जनगणना अधिकारी नगर निगम प्रयागराज, समस्त उप जिलाधिकारी / समस्त तहसीलदार/ समस्त जोनल अधिकारी/ समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत/कैंटोनमेंट बोर्ड, प्रयागराज, एवं कलेक्ट्रेट के सम्बन्धित जनगणना सहायक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies