गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज का हमेशा की तरह बरकरार रहा जलवा,अंजली यादव ने टॉप टेन में बलिया जनपद में हासिल किया रैंक,जनपद,स्कूल और परिजनों का नाम किया रौशन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज का हमेशा की तरह बरकरार रहा जलवा,अंजली यादव ने टॉप टेन में बलिया जनपद में हासिल किया रैंक,जनपद,स्कूल और परिजनों का नाम किया रौशन

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी)। सिकंदरपुर स्थित गंगोत्री देवी इण्टर कॉलेज में नित्य नई उपलब्धियां को हासिल करने वाले छात्र/छात्राओं के लिए अग्रणी शिक्षण संस्थान "गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज" में 23 अप्रैल दिन गुरुवार को यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने पर खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के प्रबंधक डॉ० नरेंद्र प्रसाद गुप्ता और प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता ने सभी सफल छात्र छात्राओं को फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दीं।

विद्यालय के हाईस्कूल टापर्स में अंजली यादव पुत्री रामचंद्र यादव ने 93.50% के साथ प्रथम और ज़िले में आठवां रैंक हासिल किया, जबकि रेखा चौरसिया पुत्री देवबली चौरसिया 92.83% के साथ द्वितीय स्थान और संस्कृति गुप्ता पुत्री सोहन प्रसाद गुप्ता 92.16% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के दर्जनों से अधिक छात्र छात्राओं ने लगभग 90% अंक हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया।

प्रबंधक डॉ नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि यह सफलता विद्यालय के शिक्षकों और छात्र छात्राओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा से अग्रणी रहा हैं और यह सफलता इस बात का प्रमाण हैं कि विद्यालय के शिक्षक और छात्र छात्राएं कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता ने भी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि माता पिता और गुरुजनों के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं हमेशा से ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आए हैं और यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि वे सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

जनपद में आठवां रैंक हासिल करने वाली छात्रा अंजली यादव ने अपनी सफलता का श्रेय गुरू जनों सहित अपने माता पिता को दिया और कहा कि किसी भी सफलता को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण की सख्त जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि वे आगे भी इसी तरह से मेहनत करेंगी और अपने हर सपनों को पूरा करेंगी।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे। सभी ने सफल छात्र छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies