प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) थाना मनियर पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से 5 गुमशुदा मोबाइल फोन (कुल मूल्य 80,999 रुपये) बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए। इस सफलता पर मोबाइल स्वामियों ने मनियर पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और धन्यवाद दिया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चल रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व वाली टीम ने यह कमाल किया। अलग-अलग जगहों पर खोए इन मोबाइलों की गुमशुदगी मालिकों ने CEIR पोर्टल पर दर्ज कराई थी। आज थाना मनियर की टीम ने पोर्टल पर रनिंग कर इनकी बरामदगी सुनिश्चित की और नियमानुसार मालिकों को लौटा दिए।
बरामदगी में शामिल टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक सुधीर चौहान (साइबर टीम), कांस्टेबल मनोज प्रजापति (CCTNS), कांस्टेबल अक्षय शुक्ला (साइबर टीम) और हेड कांस्टेबल कमला यादव शामिल रहे। यह कार्रवाई चोरी या गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है, जो जनता का भरोसा बढ़ा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गुम मोबाइल की शिकायत तुरंत CEIR पोर्टल पर दर्ज कराएं।
